लाइफ स्टाइल

जाने वाराणसी के भूतिया जगहों के बारे में…

Haunted Places: आज के समय में लोग भूत प्रेत पर बहुत कम विश्वास करते हैं लेकिन हमेशा से भूत-प्रेत से जुड़ी दिलचस्प कहानियां सुर्खियों में रही हैं हर शहर की अपनी एक अलग कहानी होती है जिसके बारें में लोग जनना चाहते हैं आज हम आपको बताएंगे काशी यानी वाराणसी में सबसे भूतिया जगहों के बारे में जहां लोग दिन ढलने के बाद जाने से भी डरते हैं चलिए जानते हैं वाराणसी के भूतिया (Haunted Places In Varanasi) जगहों के बारे में

Newsexpress24. Com varanasi download 2023 08 13t201620. 693

WhatsApp Group Join Now

पोस्टमार्टम हाउस

वाराणसी बीएचयू में बना पोस्टमार्टम हाउस को भी भूतिया स्थान बोला जाता है यहां के क्षेत्रीय लोगों की माने तो राते के समय में अक्सर अजीबो गरीब डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं कई बार तो यहां से गुजरने वाले लोगों को बुरी आत्माओं ने परेशान भी किया है यहीं कारण है कि लोग यहां आने से डरते हैं

मणिकर्णिका घाट

वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat) को भला कौन नहीं जानता होगा यहां 24 घंटे शवों का आखिरी संस्कार होता है दिन ढलने के बाद यहां लोग जाने से डरते हैं क्योंकि आए दिन यहां पर डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं इतना ही नहीं कई बार तो क्षेत्रीय लोगों ने यहां पर कुछ अजीबो गरीब आकृति भी दिखी है

चेतसिंह किला

वाराणसी में चेतसिंह किला (Chet Singh Fort) भूतिया जगहों में से एक है हालही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिखाया गया था कि किले के अंदर एक पुरुष वीडियो बना रहा था तभी किसी आत्मा ने उसे पकड़ लिया था यहीं नहीं यहां के क्षेत्रीय लोगों का बोलना है कि दिन ढलने के बाद से इस किले से डरावनी आवाजें आती है जिसके वजह से लोग यहां जाने से कतराते हैं

राजघाट पुल

काशी नगरी वैसे तो पवित्र नगरी में से एक है यहां सुबह शाम घंटियों की आवाज सुनाई देती हैं लोग विदेश से यहां घूमने आते हैं लेकिन इस नगर में कई ऐसी डरावनी जगहें हैं जहां लोग जानें से कतराते है उन्ही जगहों में से एक है राजघाट पुल (Rajghat Pool) जी हां आपने ठीक सुना, ये पुल गंगा पर बना है आए दिन इस पुल से लोग छलांग लगाकर मृत्यु को गले लगते हैं यहां के क्षेत्रीय लोगों का बोलना है कि आधी रात को यहां पर अजीबो गरीब चीजें दिखती हैं और डरावनी आवाजें आती हैं यह वजह है कि लोग यहां दिन ढलने के बाद आने से डरते हैं

Back to top button