लाइफ स्टाइल

नवरात्रि व्रत के दौरान जाने किन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन

Navratri 2024: नौ दिनों तक चलने वाला हिंदुओं का प्रमुख त्योहार नवरात्रि इस वर्ष 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा इस दौरान माता रानी के कई भक्त व्रत भी रखते हैं और उनके मन में व्रत से जुड़े कई प्रश्न भी होते हैं व्रत के दौरान कुछ फलाहारी चीजों को खाने की अनुमति तो होती है, लेकिन लोगों के मन में कुछ सामग्रियों से जुड़े प्रश्न भी बनें रहते हैं यदि आप भी इस वर्ष नवरात्रि का व्रत करने वाले हैं तो आपको इस बात की जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि नवरात्रि के व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं इस लेख में आपको इस विषय से संबंधित जानकारी दी जा रही हैDownload 11zon 2024 09 25t211447. 296

WhatsApp Group Join Now

प्याज और लहसुन का सेवन

नवरात्रि के व्रत के दौरान प्याज और लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए, इसका कारण यह है कि इन चीजों का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है और इससे ध्यान एक स्थान केंद्रित करने में भी कठिनाई होती है

मांसाहारी भोजन का सेवन

मांसाहारी भोजन, पूजा-पाठ के दौरान अशुद्ध माना जाता है, इसलिए नवरात्रि व्रत के दौरान भी इसके सेवन पर मनाही होती है

अनाज

नवरात्रि व्रत के दौरान अनाज जैसे- गेहूं, चावल और जई को खाने से परहेज करना चाहिए इसके जगह पर आप सिंघाड़े का आटा या कट्टू का आटा खा सकते हैं

कैफीन

व्रत के दौरान किसी भी ऐसी चीजों के सेवन की मनाही होती है, जिसमें कैफीन उपस्थित होता है, क्योंकि व्रत के दौरान कैफीन के सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है

क्या खाने से नवरात्रि का व्रत टूटता है?

नवरात्रि के व्रत में बासी चीजों के सेवन से बचना चाहिए, यदि आप फलाहारी चीजों का सेवन कर रहे हैं और वो भी बासी है, तो आपको उसे भी नहीं खाना चाहिए

नवरात्रि के व्रत में टमाटर खा सकते हैं?

नवरात्रि के व्रत में टमाटर का सेवन किया जा सकता है

Back to top button