लाइफ स्टाइल

जानें, दिल्ली के पॉल्यूशन से सुरक्षित रहने के लिए कौन-सा मास्क रहेगा बेस्ट…

Best Anti pollution mask in India: दिल्ली-NCR समेत आसपास के इलाकों की हवा जहरीली हो गई है लोगों का खुलकर सांस लेना भी दुश्वार हो गया है एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) आए दिन घातक लेवल क्रॉस कर रहा है वायु प्रदूषण (Air Pollution) बढ़ने की वजह से लोगों की स्वास्थ्य में गंभीर हानि देखने को मिल रहे हैं पॉल्यूशन लोगों के फेफड़ों को बीमार कर रहा है वहीं दिल से जुड़ी रोंगों के रोगियों की संख्या बढ़ रही है इसके साथ ही कई रिसर्च में प्रदूषण की वजह से कैंसर होने के खतरे की बात भी सामने आ रही है इन सभी के पीछे का कारण है एक महीन कण पीएम 2.5 (पार्टिकुलेट मैटर 2.5) यही सभी रोंगों की जड़ है वायु में घुले इस बारीक कण की वजह से ही लोग बीमार पड़ रहे हैं ये सांस के जरिए सीधे लोगों के फेफड़ों में पहुंच रहा है इससे बचने का केवल एक ही तरीका है वो है मास्क अब लोगों में मास्क को लेकर भी बड़ी कंफ्यूजन है कि कौन सा मास्क दिल्ली जैसे प्रदूषण से बचाव कर सकता है आइए जानते हैं N95 vs N99 Mask में कौन सा मास्क आपके लिए बेहतर रहेगा

1 1572863431

WhatsApp Group Join Now

N95 मास्क या FFP1

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार N95 मास्क मेडिकल तौर पर सबसे अधिक इफेक्टिव होता है दिल्ली-NCR में जो लोग प्रतिदिन प्रदूषण के संपर्क में आते हैं उनके लिए 95% फिल्ट्रेशन दर के लिए FFP1 मास्क अच्छा साबित हो सकता है इससे लाभ न मिले तो N95 मास्क का यूज करें N95 मास्क पीएम 2.5 और अन्य प्रदूषक को 95% तक फिल्टर कर सकता है

N99 मास्क

N99 मास्क प्रदूषण को पूरी तरह रोक नहीं पाता है लेकिन काफी हद तक छोटे कणों को शरीर के अंदर जाने से रोक सकता है

N100 मास्क

N100 मास्क हाई लेवल फिल्टरेशन (Air Purifier mask) का  काम करते हैं N100 99.97% तक प्रदूषक तत्वों को फ़िल्टर करता है इनका इस्तेमाल बहुत अधिक प्रदूषित जगहों पर किया जाता है इनमें सांस लेना थोड़ा कठिन होता है इसे अधिक देर तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है

P95 और R95 मास्क

P95 मास्क ऑयल बेस्ड पार्टिकल्स से बचाव करता है नॉन-ऑयल और ऑयल बेस्ड पार्टिकल्स जैसे प्रदूषण वाले वातावरण के लिए परफेक्ट हैं इन्हें शॉर्ट टर्म के लिए यूज कर सकते हैं

पॉल्यूशन से बचने के लिए कैसा मास्क खरीदें?

एक्सपर्ट के मुताबिक पीएम 2.5 (पार्टिकुलेट मैटर 2.5) कणों की वजह से बचने के लिए हमेशा ऐसा मास्क खरीदना चाहिए जिनकी सील पक्की हो इसके साथ ही इस  बात का खास ख्याल रखें की उनमें कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालने के लिए वॉल्व भी बना  हो

Back to top button