लाइफ स्टाइल

जानें किन चीजों में होता है दूध से ज्यादा कैल्शियम

हमारी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हमें कैल्शियम रिच डायट लेना पड़ता है ऐसे में जब बात आती है कि किस फ़ूड आइटम में सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है तो दिमाग में जो पहला नाम आता है वह है दूध का बचपन से ही हमें अपने बड़ों से यह सुनने को मिला है कि यदि हड्डियों को मजबूत बनाना है तो ऐसे में दूध से बेहतर कुछ भी नहीं है दूध पर रिसर्च कर कुछ रिपोर्ट्स पेश की गयी हैं जिनमें कहा गया है कि एक कप गाय के दूध में करीबन 314 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है आज इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे फ़ूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आपको दूध से भी अधिक कैल्शियम पाया जाता है तो चलिए इन फ़ूड आइटम्स के बारे में डीटेल से जानते हैं

Newsexpress24. Com bone health download 34

WhatsApp Group Join Now

संतरे का जूस

आपको शायद यह बात जानकार आश्चर्य हो कि एक कप फोर्टिफाइड संतरे के जूस में 347 मिलिग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है यदि आप फोर्टिफाइड शब्द का मतलब नहीं समझते हैं तो बता दें इसका मतलब होता है जरुरी पोषक तत्व जोड़े जाने के बाद यदि किसी भी कारण से आप दूध नहीं पी पाते हैं तो ऐसे में आपके लिए संतरे का सेवन करना काफी लाभ वाला हो सकता है यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकता है

सैल्मन

अगर आपने सैल्मन के बारे में नहीं सुना है तो बता दें यह एक तरह की मछली है जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है एक कप सैल्मन में 312 मिलीग्राम तक कैल्शियम पाया जाता है आप यदि चाहें तो कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी कमी को दूर करने के लिए सैल्मन का सेवन कर सकते हैं सैल्मन में भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैट्स, पोटैशियम, सेलेनियम और विटामिन-बी पाया जाता है

सोया मिल्क

रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 कप फोर्टिफाइड सोया मिल्क में करीबन 300 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है भले ही यह गाय के दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम से अधिक न हो लेकिन, यह एक इकलौता प्लांट बेस्ड मिल्क है जिसमें आपको गाय के दूध के लगभग बराबर कैल्शियम देखने को मिल जाता है इसमें आपको प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम और विटामिन-डी जैसे न्यूट्रिशन भी पाए जाते हैं

बादाम का दूध

पेश की गयी रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कप बादाम के दूध में 449 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है बादाम का दूध बनाने के लिए भीगे हुए बादाम और पानी का इस्तेमाल किया जाता है आपकी जानकारी के लिए बता दें इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है यही मिनरल आपको चूना पत्थर में भी देखने को मिलता है यदि आप एक प्लांट बेस्ड मिल्क प्रोडक्ट की तलाश में हैं तो बादाम का दूध आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है

Back to top button