लाइफ स्टाइल

जानें, सूर्य गोचर से किन राशि वालों का होगा लाभ…

Transit Sun Horoscope Surya Rashifal : आज से 2 दिन बाद सूर्य अपनी चाल पलटने वाले हैं. ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर 12 राशियों पर नेगेटिव-पॉजिटिव इम्पैक्ट डालेगा. सूर्य का ये राशि बदलाव चंद्रमा की राशि में होने जा रहा है. कर्क राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही सूर्य की युति शुक्र और बुध ग्रह के साथ होगी, जिससे कुछ राजयोग बनी बनेंगे. कर्क राशि में 15 अगस्त तक विराजेंगे. आइए जानते हैं कर्क गोचर से सूर्य की शुभ दृष्टि अगले 1 महीने तक किन राशियों पर रहेगी-

Images 2024 07 13t125550. 849 11zon

WhatsApp Group Join Now

 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. यह समय निवेश करने के लिए शुभ बताया जा रहा है. अपनी मां के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा. बिजनेस में प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी. कोई बड़ी रोग हानि नहीं पहुंचाएगी. वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा बताया जा रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा. वहीं, तनाव की स्थिति में अपनी बहन-भाई के साथ समय बिताएं.

वृश्चिक राशि

सूर्य का कर्क राशि में गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत फायदेमंद बताया जा रहा है. करियर के क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए आपको अधिक कोशिश नहीं करने पड़ेंगे. बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट या कोई अच्छी डील मिल सकती है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनहेल्दी चीजों के सेवन से बचें. छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है. वहीं, आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है.

मीन राशि

सूर्य का कर्क राशि में राशि बदलाव मीन राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ बताया जा रहा है. व्यापार में फायदा होने के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है लेकिन फालतू खर्चों से बचें. मानसिक तनाव हो सकता है, जिससे छुटकारा पाने के लिए दोस्तों की राय ले सकते हैं.

Back to top button