जानिए, आखिर भूख लगने पर क्यों होता है सिरदर्द
सिरदर्द होना एक कॉमन परेशानी है। हालांकि, सिरदर्द भिन्न-भिन्न वजहों से हो सकता है। कुछ लोगों को भूख लगने पर भी सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसा कई वजह से हो सकता है। यदि आप खाने के बीच में लंबा इंटरवेल रखते हैं तो ये भी हेडेक का कारण बन सकता है। जानिए आखिर भूख लगने पर क्यों होता है सिरदर्द, इसे रोकने के लिए क्या करें।

भूख लगने पर क्या होता है?
भूख लगने पर पेट फूलना, थकान, हाथ कांपना, पसीना आना, पेट दर्द, हाथ कांपना, जुकाम महसूस होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
भूख से क्यों होता है सिरदर्द
भूख लगने और डिहाइड्रेशन की वजह से ग्लूकोज का लेवल कम हो सकता है। जब दिमाग को ग्लूकोज लेवल में कमी महसूस होती है तो ऐसे में दिमाग हाइपोग्लाइसीमिया लेवल पाने के लिए ग्लूकागोन, कोर्टिसोल और एड्रेनालाइन जैसे कुछ हार्मोन्स रिलीज करता है। जिससे सिरदर्द समेत कई और साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। वहीं डिहाइड्रेशन, कैफीन और खाने की कमी के कारण ब्रेन टिश्यू में कसाव, पेन रिसेप्टर्स सक्रिय होते हैं, जिसकी वजह से सिरदर्द हो सकता है।
भूख लगने पर क्यों होता सिरदर्द (How to stop hunger Headache)
– कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से भी सिरदर्द हो सकता है। यदि भूख की वजह से सिरदर्द हो रहा है तो आप थोड़ा-थोड़ा कर के पानी पीएं। इसमें नींबू और चीनी मिलाकर भी पी सकते हैं।
– यदि आपको भूख से सिरदर्द हो जाता है तो हमेशा अपने साथ साबुत फल जैसे सेब या संतरा रखें।
– भूख लगने पर यदि आप हाई शुगर वाले चॉकलेट या मीठे जूस पी लेते हैं तो इससे बचें, क्योंकि ये ग्लूकोज का लेवल अचानक बढ़ा सकते हैं, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
– हंगर हेडेक से बचने के लिए समय-समय पर हेल्दी खाना खाएं। अपनी मिल्स को स्किप ना करें। यदि खाना खाने का समय नहीं मिल रहा है तो प्रयास करें कि आप लिक्विड चीजों को पीएं।
– समय-समय पर आप दही और फ्रूट जूस को भी पी सकते हैं।

