लाइफ स्टाइल

Laptop में SSD लगवाने से पहले जरूर जान लें ये बात

आज धीरे-धीरे लैपटॉप और डेस्कटॉप हर घर की आवश्यकता बनते जा रहे हैं बहुत से कामों को ये डिवाइस आज चुटकियों में कर देता है लेकिन समय के साथ लैपटॉप की गति कम होने लगती है जिसके बाद हम में से बहुत से लोग या तो नया लैपटॉप खरीदने का सोचते हैं या पुराने को ही अपग्रेड करवा लेते हैं ऐसे में दो चीजें हमारे दिमाग में आती हैं पहला RAM और दूसरा स्टोरेज टाइप, जिसे अपग्रेड करवा सकते हैं क्या आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं?

Newsexpress24. Com laptop ssd download 16

WhatsApp Group Join Now

आपने भी कभी न कभी अपने इर्द-गिर्द लोगों से ये भी सुना ही होगा कि भाई SDD लगवा ले लैपटॉप फास्ट हो जाएगा ऐसे में हम भी लैपटॉप लेकर दुकान पर पहुंच जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, यहां आप एक स्कैम का भी शिकार हो सकते हैं दुकान वाला आपको कोई सस्ती SSD चिपका सकता है जो न तो गति बढ़ाएगी और न इससे आपको कोई लाभ होगा तो फिर अब क्या करें? लैपटॉप के लिए कौन-सी SSD बेस्ट है और आपको कहां इन्वेस्ट करना चाहिए? चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं

कितनी तरह की होती है SSD?

सबसे पहले ये जान लें कि SSD तीन तरह की होती है पहली SATA दूसरी M.2 और तीसरी U. 2 SSD कई बार दुकानदार सस्ते के चक्कर  में एक SATA SSD फिट कर देते हैं जिसकी गति लिमिट केवल 600 MBPS है जो काफी स्लो है आपको कभी भी SATA SDD नहीं खरीदनी चाहिए

M.2 SDD

दूसरी तरफ M.2 SDD आते हैं जो गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं इसमें आपको SATA के मुकाबले अधिक गति मिलती है ये नॉर्मल SSD की तुलना में काफी छोटी भी होती हैं, इसलिए ये गेमिंग सेटअप में यूज करने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं क्योंकि वे कम स्थान लेती हैं पावरफुल होने के साथ साथ इस तरह की SSD बैटरी लाइफ को भी बेहतर बनती है

U.2 SSD

U.2 SSD इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्टोरेज डिवाइस है जिसे एक छोटे फॉर्म फैक्टर कनेक्टर का यूज करके पेरिफेरल कंपोनेंट इंटरकनेक्ट एक्सप्रेस (पीसीआईई) इंटरफ़ेस का सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है जो रेगुलर एसएएस और एसएटीए-बेस्ड स्पिनिंग डिस्क से बेहतर है यदि आप अधिक हैवी टास्क रन करते हैं तो आपको U.2 SSD के साथ जाना चाहिए

Back to top button