लाइफ स्टाइल

जाने आलू-पालक बनाने की विधी

Aloo Palak Recipe: हर रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो आलू पालक एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है यह डिश पारंपरिक व्यंजनों में से एक है इसको पंजाबी डिश भी बताया जा सकता है यह जितनी टेस्टी होती है, उतनी ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है इस डिश को खाने के बाद बड़े ही नहीं, बच्चे भी दीवाने हो जाएंगे इस टेस्टी सब्जी को घर आए अतिथियों को भी खिला सकते हैं यह सरलता से बनने वाली डिश है, जिसे आप लंच में तैयार कर सकते हैं हालांकि ज्यादातर लोग घरों में पालक को भिन्न-भिन्न तरह से बनाकर खाते हैं लेकिन आलू-पालक का स्वाद बिल्कुल अलग होगा आइए जानते हैं आलू पालक बनाने का सरल तरीका

Newsexpress24. Com aloo palak curry

WhatsApp Group Join Now

आलू-पालक बनाने के लिए सामग्री

पालक- 500 ग्राम
आलू- 200 ग्राम
प्याज- 300 ग्राम
टमाटर- 250 ग्राम
अदरक- 50 ग्राम
हरी मिर्च- 6-7
मक्के का आटा- 1 कप
दालचीनी- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
मक्खन- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
लौंग पाउडर- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हींग- 2 चुटकी
घी- 4 चम्मच

आलू पालक बनाने का तरीका

आलू पालक बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ करके पानी से अच्छी तरह से धो लेंगे इसके बाद पालक को मोटा-मोटा काट लेंगे अब एक प्रेशर कुकर को मामूली आंच पर रखें और उसमें पालक डालकर थोड़ा नमक डालें और 2 सीटी आने तक कुकर में उबाल लेंगे पालक उबलने पर इसे कुछ देर ठंडा होने दें, फिर मिक्सी में डालें इसमें हरी मिर्च भी डालकर पीस लें अब पिसे हुए पालक को प्याले में निकाल लीजिए और अलग रख दीजिए अब आलू को छीलकर क्यूब्स में काट लें, जिन्हें अच्छी तरह धोकर अलग रख दें इसके बाद एक कढ़ाही को मध्यम आंच पर रखें और उसमें घी गर्म करें घी के गरम होने पर इसमें कटे आलू डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए

जब आलू पक जाएं तो उन्हें एक बाउल में निकाल लेंगे अब फ्राइ पैन को गर्म करें और उसमें जीरा, अदरक के टुकड़े और कटा हुआ प्याज डालें ध्यान रहे कि प्याज और अदरक को तब तक भूनें जब तक प्याज गुलाबी रंग का न हो जाए अब कटे हुए टमाटर डालें और लगभग दो मिनट तक पकाएं जब टमाटर पक जाएं तो सभी मसाले-दालचीनी, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, लौंग पाउडर डालें और दो मिनट और भूनें इस बाद फाई पैन में तले हुए आलू और दरदरा पिसा हुआ पालक डालें करीब एक या दो मिनट तक पकाएं और उसमें मक्के का आटा छिड़कें

सब्जियों के साथ कॉर्न फ्लोर को अच्छी तरह मिला लें और उसमें नींबू का रस डालकर दो मिनट और पकाएं अब आलू पालक के लिए तड़का तैयार करें एक छोटा पैन लें और उसमें मक्खन पिघलाएं उसमें हींग पाउडर डालें, कुछ सेकंड के लिए भूनें और तैयार आलू पालक के ऊपर डालें तड़के को पकी हुई डिश के साथ अच्छी तरह से चला दीजिये और आपका टेस्टी आलू पालक तैयार है अब आप इसको रोटी, चावल या फिर नान के साथ सर्व कर सकते हैं

Back to top button