लाइफ स्टाइल

जानें, चावल पकोड़ा बनाने की विधि

भारतीय भोजन चावल के बिना अधूरा है यही वजह है कि ज्यादातर घरों में सप्ताह में एक दो बार चावल बनाकर खाया ही जाता है कई घरों में तो चावल प्रतिदिन बनते हैं ऐसे में कई बार यदि चावल अधिक बन जाएं और अगले दिन के लिए बच जाएं तो समझ नहीं आता कि इनका क्या किया जाए इस स्थिति में बचे हुए चावल से टेस्टी पकोड़े तैयार किए जा सकते हैं चावल से बने पकोड़े स्वाद से भरपूर होते हैं और ये नाश्ते या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर परोसे जा सकते हैं
चावल पकोड़े खाकर हर कोई इसके स्वाद की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सकेगा बच्चों को भी राइस पकोड़ा का स्वाद काफी भाता है आपने यदि कभी चावल से पकोड़े नहीं बनाए हैं तो हमारी बताई विधि की सहायता से इन्हें सरलता से तैयार कर सकते हैं

Newsexpress24. Com images 2023 08 20t195328. 572

WhatsApp Group Join Now

 

 

चावल पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री
पके चावल – 2 कप
बेसन – 1 कप
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबलस्पून
अदरक कटा – 1/2 टी स्पून
अजवाइन – 1/4 टी स्पन
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

चावल पकोड़ा बनाने की विधि
बचे हुए चावल से पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर हाथ से अच्छी तरह से घोलें इस दौरान बेसन को मसल मसलकर उसके अंदर की सारी गांठों को समाप्त कर दें इसके बाद बेसन में लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और घोल तैयार कर लें अब तैयार घोल को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें

इस दौरान हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती और अदरक को बारीक काट लें अब एक बाउल में पके हुए चावल लें और उनमें इन तीनों चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें इसके बाद चावल का थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लें और उसे पहले गोल करें और फिर उसे चपटा कर लें इसी तरह सारे मिश्रण से चावल के गोले तैयार करें

अब एक कड़ाही में ऑयल डालकर उसे गर्म करें ऑयल गर्म होने के बाद चावल का एक गोला लें और उसे बेसन में डुबोकर ऑयल में डालें, इसी तरह एक-एक कर चावल के गोले कड़ाही की क्षमता के अनुसार डालें और उन्हें डीप फ्राई करें दोनों ओर से सुनहरे होने तक तलने के बाद चावल के पकोड़े प्लेट में उतार लें इसी तरह सारे पकोड़े डीप फ्राई करें अब तैयार पकोड़ों को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें

Back to top button