लाइफ स्टाइल

आइए जानते हैं, भुजिया कुंदरू बनाने का आसान तरीका

रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो कुंदरू की सब्जी को ट्राई कर सकते हैं कुंदरू को ज्यादातर घरों में कई तरह से बनाकर खाया जाता है आपने भी ट्राई किया ही होगा लेकिन क्या कभी भुजिया कुंदरू बनाकर खाए हैं दरअसल, भूजिया कुंदरू को छोटे से लेकर बड़े तक खूब पसंद करते हैं कुंदरू (Kundru) का स्वाद हल्का खट्टा होता है, ऐसे में जब कम मसाले के साथ इसकी भुजिया को तैयार किया जाता है तो इसका स्वाद काफी लजीज हो जाता है यह टेस्टी सब्जी लंच, डिनर या फिर दोनों के लिए बेहतर ऑप्शन है इसको आप घर आए अतिथियों को भी सर्व कर सकते हैं यह बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाती है आइए जानते हैं भुजिया कुंदरू बनाने का सरल तरीका

Newsexpress24. Com download 2023 08 07t195527. 582

WhatsApp Group Join Now

 

भुजिया कुंदरू बनाने के लिए सामग्री

कुंदरू- 300 ग्राम
हींग- 1-2 चुटकी
कलौंजी- 1/2 टी स्पून
जीरा- 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर- 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
हल्दी पाउडर- 1/2 टी स्पून
अमचूर पाउडर- 1/2 टी स्पून
तेल- अंदाजानुसार (2 टेबल स्पून)
नमक- स्वादानुसार

भुजिया कुंदरू बनाने का तरीका

भुजिया कुंदरू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कुंदरू को अच्छी तरह से धो लेंगे इसके बाद इनको पानी से निकालकर एक साफ बर्तन में रख लेंगे अब इसके किनारे को काटकर बीच से चीरा लगाकर 4 टुकड़ों में काट लेंगे इसी तरह सभी कुंदरू को टुकड़ों में काट लेंगे अब एक कढ़ाही लेंगे, जिसमें ऑयल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए गैस पर रख देंगे ऑयल जब गर्म हो जाए तो सबसे पहले उसमें जीरा एड कर देंगे जीरा के तड़कने पर उसमें कलौंजी और हींग भी डाल देंगे इसके बाद इन तीनों चीजों के मिश्रण को कढ़ाही में करछी की सहायता से कुछ समय तक भूनेंगे

मिश्रण का रंग बदलने पर इसमें कटे हुए कुंदरू डाल देंगे अब इनको भी मिश्रण के साथ करीब 1 से 2 मिनट तक भूनेंगे अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर कुंदरू को अच्छे से मिक्स करेंगे इसके बाद हल्दी और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लेंगे अब गैस की आंच को तेज करके भुजिया को करछी की सहायता से चलाते हुए कुछ देर तक पकाएंगे सब्जी लगभग पकने पर इसके बाद गैस की आंच धीमी कर देंगे इसके बाद कढ़ाही को ढककर करीब 15 मिनट तक भुजिया को पकने के लिए छोड़ देंगे

कुंदरू जब अच्छी तरह से पककर नरम हो जाएं तो उसमें ऊपर से अमचूर पाउडर एड करके मिक्स कर देंगे इसके बाद इसे लगभग 2 मिनट तक भूनें और उसके बाद गैस को बंद कर दें इसके बाद आप कढ़ाही को उतार लीजिए अब बनकर तैयार हो चुकी सब्जी को पूड़ी, पराठा या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं

Back to top button