लाइफ स्टाइल

आइए जानते हैं, पनीर की भुर्जी बनाने की रेसिपी

घर में जब कोई मेहमान आता है तो महिलाएं उसे सबसे पहले बनाती हैं. मेहमान अक्सर एक ही डिश खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में आप पनीर भुर्जी बनाकर अतिथियों को खिला सकते हैं वैसे पनीर भुर्जी तो आपने कई बार बनाई होगी लेकिन इस बार आप अतिथियों के लिए ढाबा स्टाइल पनीर की भुर्जी बना सकते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

Newsexpress24. Com paneer bhurji download 31

WhatsApp Group Join Now

सामग्री

  • पनीर – 300 ग्राम
  • प्याज – 2
  • टमाटर – 2
  • हरी मिर्च – 2
  • शिमला मिर्च – 1
  • अदरक – 1 पीस
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • पावभाजी मसाला – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – 1 कप
  • तेल नमक – स्वादानुसार
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • तेल जरूरत अनुसार

विधि

1. सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और धनिया को बारीक काट लें.
2. इसके बाद पनीर को एक बाउल में डालें और उसका पाउडर बनाकर अलग रख दें.
3. एक पैन में ऑयल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
4. ऑयल के गरम हो जाने पर इसमें जीरा, हींग डालकर भूनें
5. जब जीरा पकने लगे तो उसमें प्याज डालकर भूनें.
6. जब प्याज ब्राउन होने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें
7. इसके बाद टमाटर डालकर नरम होने तक भूनें. टमाटर मिक्स हो जाने पर हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिए
8. अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह भूनें. मसाले के मिश्रण को धीमी आंच पर 2 मिनट तक भूनें.
9. इसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च डालें. शिमला मिर्च को सब्जियों के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिए जब तक कि वह अच्छे से पक न जाए
10. जब सब्जियां मिक्स हो जाएं तो इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें.
11. पनीर डालने के बाद नमक डालें. सब्जी में नमक अच्छी तरह मिला लीजिये
12. सब्जियों को ढककर 3-4 मिनिट तक पका लीजिए
13. तय समय के बाद गैस बंद कर दें. धनिया से सजाकर रोटी या पराठे के साथ परोसें.

Back to top button