Maharashtra hsc result 2024 declared : यहां सबसे पहले चेक कर सकेंगे रिजल्ट
maharashtra hsc result 2024 msbshse12th result : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी हो गया है.रिजल्ट एमएसबीएसएचएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सीधे लिंक: mahresult.nic.in, hscresult.mahahsscboard.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org, या results.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अतिरिक्त आप मीडिया पर भी परिणाम चेक कर सकते हैं. आपको बता दें कि अभी परिणाम घोषित हो गया है, लेकिन परिणाम चेक करने के लिए लिंक 1 बजे सक्रिय होगा. यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट-महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम – यहां चेक कर सकेंगे- Direct Link. इस वर्ष 93.37 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पिछले वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम में गिरावट आई थी. वर्ष 2022 में कक्षा 12वीं का पास फीसदी 94.22 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जो वर्ष 2023 में घटकर 91.25 प्रतिशत पर आ गया था. पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में 96.09 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम में 84.05 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम में 90.42 प्रतिशत और बिजनेस कोर्स के विद्यार्थियों का पास फीसदी 89.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

सबसे कम पास फीसदी वाला मुंबई डिवीजन
नौ डिविजन में से मुंबई डिविजन का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. इस वर्ष मुंबई डिवीजन से मौजूद होने वाले कुल विद्यार्थियों में से 91.95 फीसदी विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं की परीक्षा पास की है.
महाराष्ट्र बोर्ड ने हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (एचएससी) कक्षा 12 की परीक्षा 21 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की थी. पिछले साल 10वीं क्लास और 12वीं का परिणाम एक ही दिन – 25 मई को घोषित किए गए थे. जबकि कक्षा 10 के रिज़ल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया था. सुबह 11 बजे, 12वीं कक्षा के परीक्षा रिज़ल्ट का लिंक दोपहर 2 बजे लाइव कर दिया गया.
Maharashtra HSC Result 2024 Live: महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
– उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Maharashtra HSC Result 2024 लिखा हो.
– मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें.
– Maharashtra SSC HSC Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
– परिणाम चेक करें और इसे सेव करें. प्रिंट आउट जरूर ले लें.

