लाइफ स्टाइल

इस विधि से घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ी इडहल सब्जी

छत्तीसगढ़ अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है यहां का हर पकवान स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर होता है इन्हीं में से एक अनोखी और स्वादिष्ट डिश है इड़हल की सब्जी यह व्यंजन खासतौर पर त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और विशेष अवसरों पर बनाया जाता है अपने लाजवाब स्वाद और अनोखी बनाने की विधि के कारण यह पूरे प्रदेश में लोकप्रिय है चलिए जानते हैं इसकी विशेषता और रेसिपी

Images 2025 03 18t112924. 154

WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें, कि इडहल की सब्जी मुख्य रूप से उड़द दाल, दही और कोचई (अरबी) के पत्तों से बनाई जाती है इस पारंपरिक डिश को चावल (भात) और रोटी के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी खास हो जाता है खास बात यह है कि यह डिश न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभ वाला मानी जाती है

इडहल की रेसिपी

• उड़द दाल का मिश्रण तैयार करना

इड़हल बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को रातभर भिगोकर पीस लिया जाता है इसमें अदरक, हरी मिर्च, नमक और अन्य मसाले डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाता है

• कोचई पत्तों में रोल बनाना

अरबी के पत्तों को साफ करके इस पेस्ट को उन पर लगाया जाता है इसके बाद इन्हें रोल कर गोल आकार में लपेटा जाता है और स्टीम किया जाता है, ताकि यह अच्छे से पक जाएं

• डीप फ्राई कर कुरकुरा बनाना

स्टीमिंग के बाद रोल्स को छोटे टुकड़ों में काटकर डीप फ्राई किया जाता है जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं, तब तक उन्हें तलना महत्वपूर्ण होता है

• छत्तीसगढ़ी स्टाइल में कढ़ी तैयार करना

कढ़ी बनाने के लिए दही और उड़द दाल के पेस्ट का एक गाढ़ा मिश्रण तैयार किया जाता है इसमें सरसों, जीरा, लहसुन, सूखी मिर्च और मीठे नीम के पत्तों का तड़का लगाया जाता है जब यह मिश्रण अच्छे से उबलने लगे, तब इसमें तले हुए इडहल डाल दिए जाते हैं, और धीमी आंच पर पकाया जाता है, ताकि इसका स्वाद और बढ़ जाए

सेहत के लिए लाभ वाला है ये डिश
इडहल की सब्जी केवल स्वाद में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है उड़द दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायता करती है कोचई (अरबी) के पत्ते आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे यह डिश और भी हेल्दी बन जाती है यह पारंपरिक तरीका से बनी हुई हेल्दी डिश है, जिसमें अधिक तेल-मसाले नहीं होते, इसलिए यह पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है

छत्तीसगढ़ में बढ़ती लोकप्रियता
इडहल की सब्जी पहले केवल गांवों में बनाई जाती थी, लेकिन अब यह शहरी इलाकों में भी खूब पसंद की जा रही है कई रेस्टोरेंट और ढाबों में भी यह डिश मिलने लगी है, जिससे इसकी लोकप्रियता पूरे प्रदेश में फैल रही है छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटक भी इसे चखना पसंद करते हैं और इसके स्वाद की प्रशंसा करते हैं यदि आप भी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के शौकीन हैं, तो इडहल की सब्जी को जरूर ट्राई करें इसका अनोखा जायका आपके खाने के अनुभव को यादगार बना देगा

Back to top button