लाइफ स्टाइल

आम के शौकीन जरूर ट्राई करें ये रेसिपी

आम के शौकीन लोगों को मैंगो से बनाई जाने वाली डिश काफी पसंद आती हैं. गर्मियों में आम की रेसिपी को ट्राई करने का मजा ही कुछ और है. यदि आपने भी कभी मैंगो भापा दोई की इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है, तो आपको इस बार गर्मियों के सीजन में घर पर इस टेस्टी डिश को जरूर बनाकर देखना चाहिएMango 2360551 960 720
WhatsApp Group Join Now

आसानी से मिल जाने वाले इंग्रीडिएंट्स 

अगर आप भी मैंगो शेक पीते-पीते बोर हो गए हैं तो मैंगो भापा दोई की इस रेसिपी को ट्राई कर आपको एक नयी मैंगो डिश को टेस्ट करने का मौका मिल सकता है. मैंगो भापा दोई बनाने के लिए आपको पके हुए आम का गूदा, फ्रेश दही, कंडेन्स्ड मिल्क, क्रीम, चीनी, केसर, पिस्ता और बादाम की आवश्यकता पड़ेगी.

मैंगो भापा दोई बनाने का तरीका

मैंगो भापा दोई बनाने के लिए आपको पके हुए आमों को छीलकर उनकी गुठली को अलग कर देना है. अब आपको इस आम को ब्लेंडर में डालकर गूदा बना लेना है. एक कप गूदे से आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. अब एक कटोरे में  एक कप फ्रेश दही, एक कप कंडेन्स्ड मिल्क और आधा कप क्रीम को अच्छी तरह से फेंट लेना है. इस मिक्सचर में आम की प्यूरी को भी एड कर मिला लीजिए. मिठास के लिए आप इसमें एक चौथाई कप चीनी मिक्स कर सकते हैं.

टेस्ट ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

इस मिक्सचर को स्टीम कर सर्व किया जा सकता है. स्टीम करने के लिए इस मिक्सचर को एक बर्तन में डालकर एल्युमिनियम फॉइल से ढक दें. स्टीमर में पानी गर्म कर कंटेनर को स्टीमर के अंदर रख दें. महज आधे घंटे तक इसे मामूली आंच पर स्टीम करें और अच्छी तरह से पक जाने के बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. फ्रिजर में जमाने के बाद आपकी मैंगो भापा दोई खाने के लिए तैयार है. आप आम के पीस, केसर, पिस्ता और बादाम से मैंगो भापा दोई की गार्निशिंग कर इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं.

Back to top button