लाइफ स्टाइल

बाजार जैसी आलू चाट घर पर बनाये इस आसान विधि से…

आलू चाट रेसिपी (Aloo Chaat Recipe): बाजार में घूमने निकलो तो चाट देखकर मुंह में पानी आने ही लगता है स्ट्रीट फूड के तौर पर चाट काफी पसंद की जाती है आलू चाट भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब भाता है आप यदि बाजार जैसी आलू चाट को घर पर बनाना चाहते हैं तो बहुत सरलता से इसे तैयार कर सकते हैं घर पर कोई छोटा फंक्शन हो तो उसमें स्नैक्स के तौर पर आलू चाट को सर्व किया जा सकता है इसे बनाना भी काफी सरल है और मिनटों में ये तैयार हो जाती हैNewsexpress24. Com download 11zon 2023 08 12t101643. 357
WhatsApp Group Join Now

आलू चाट को दिन में मामूली भूख लगने पर भी बनाकर खाया जा सकता है आप यदि चटपटा खाने के शौकीन हैं तो आलू चाट एक बढ़िया विकल्प हो सकता है आइए जानते हैं टेस्टी आलू चाट बनाने का तरीका

इसे भी पढ़ें: इस मीठे पराठे को खायेंगे तो बचपन की याद हो जायेगी ताज़ा! चीनी से होगा तैयार, सरलता से ऐसे बनाएं

आलू चाट बनाने के लिए सामग्री
आलू उबले – 3-4
प्याज – 1
जीरा पाउडर – 1 चुटकी
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
काला नमक – 1 चुटकी
काली मिर्च – 1 चुटकी
इमली चटनी – 1 टी स्पून
नींबू रस – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून
तेल

चटनी बनाने के लिए –
हरा धनिया – 1 कप
हरी मिर्च कटी – 1
काला नमक – 1/2 टी स्पून
नींबू रस – 1/2 टी स्पून

आलू चाट बनाने की विधि
आलू चाट बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें और ठंडे होने के लिए अलग रख दें इस बीच हरा धनिया लेकर उसे साफ करें और तोड़कर मिक्सर में डाल दें इसमें हरी मिर्च और थोड़ा सा काला नमक डालकर पीस लें चाहें तो एक-दो चम्मच पानी भी मिला सकते हैं इसके बाद चटनी को एक बाउल में निकालें और नींबू का रस डालकर मिक्स कर दें इससे चटनी में थोड़ा खट्टापन आ जाएगा

जब आलू ठंडे हो जाएं तो उनके छिलके उतारें और छोटे-छोटे टुकड़े काट लें इसके बाद कड़ाही में ऑयल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें ऑयल गर्म होने के बाद आलू के टुकड़े डालकर उन्हें डीप फ्राई करें जब आलू का रंग सुनहरा भूरा हो जाए तो उन्हें एक प्लेट में उतार लें इसके बाद फ्राइड आलू में जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें

इसे भी पढ़ें: बिहार का लिट्टी चोखा ही नहीं यह खास डिश भी है बहुत लोकप्रिय, चना दाल-चावल से होती है तैयार, सीखें बनाना

इसके बाद आलू चाट के ऊपर पहले से तैयार कर रखी हरी चटनी को डालें इसके बाद इमली की चटनी भी डालें और आलू के साथ अच्छी तरह से मिला लें आलू की टेस्टी चाट बनकर तैयार हो चुकी है आप चाहें तो इनके ऊपर थोड़ी सी बारीक सेव गार्निश कर सर्व कर सकते हैं

Back to top button