इस आसान तरीके से बनाएं पंजाबी मटर कुलचा
कुलचा का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। पंजाबी और दिल्ली के आसपास के इलाकों में कुलचा बहुत पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है। कुलचा कई तरह से बनाया खाया जाता है। इसी फेहरिस्त में मटर कुलचा भी शामिल है जिसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है। आप भी यदि कुलचा खाना पसंद करते हैं तो मटर कुलचा का स्वाद आपको काफी भाएगा। सुबह नाश्ते में सर्व करने के लिए मटर कुलचा एक परफेक्ट रेसिपी है और इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख का एहसास भी नहीं होता है।
मटर कुलचा बनाने के लिए मटर की सब्जी की अलग तैयारी की जाती है और कुलचा अलग बनाया जाता है। आपने यदि कभी मटर कुलचा नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की सहायता से इसे सरलता से तैयार किया जा सकता है।
मटर कुलचा बनाने के लिए सामग्री
कुलचा बनाने के लिए
मैदा – 3 कप
दही -1/2 कप
बेकिंग सोडा -1/4 टी स्पून
तेल -2 टेबलस्पून
नमक -स्वादानुसार
मटर बनाने के लिए
सूखी सफेद मटर -सवा कप
जीरा -1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर -1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट -1 टी स्पून
जीरा पाउडर -1 टी स्पून
अमचूर -1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर -1/2 टी स्पून
गरम मसाला -1/2 टी स्पन
तेल -1 टेबलस्पून
नमक -स्वादानुसार
जलचीरा चटनी के लिए
पुदीना पत्तियां -3/4 कप
जीरा -1 टी स्पून
सौंफ -1 टी स्पून
इमली का पानी -1/4 कप
बड़ी इलायची -1
सूखी लाल मिर्च -1
हींग -1 चुटकी
काला नमक -1 टी स्पून
काली मिर्च -1/2 टी स्पून
अमचूर -1/2 टी स्पून
नमक -स्वादानुसार
मटर कुलचा बनाने की विधि
मटर कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले मटर की सब्जी बनाने की तैयारी करते हैं। इसके लिए सफेद मटर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह भिगोई मटर कुकर में ट्रांसफर कर दें। इसमें जरुरत के अनुसार पानी डालें और हल्दी, नमक डालकर कुकर का ढक्कन लगाकर 5 सीटियां लगाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर रिलीज होने दें। इसके बाद ढक्कन खोलकर उबले मटर को एक बाउल में शिफट करें और हल्का सा मसल लें।
अब जलजारी की चटनी बनाएं, इसके लिए मिक्सर में चटनी की सारी सामग्री डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। अब एक कड़ाही में ऑयल डालकर गर्म करें। ऑयल गर्म होने के बाद जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद मटर बनाने वाले सारे मसाले डालकर कुछ देर तक भूनें और फि हल्के मैश किए हुए मटर को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 5-7 मिनट तक पकाएं।
मटर ठीक ढंग से पक जाने के बाद उसमें जलजीरा चटनी डालकर मिक्स करें और थोड़ी देर और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर एक बाउल में निकाल लें। टेस्टी मटर की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में मैदा डालें और उसमें दही समेत अन्य सामग्रियां मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। अब आटा आधा घंटे के लिए ढककर रख दें।आधा घंटे बाद आटा लेकर दोबारा गूंथें और उससे समान अनुपात की लोइयां बना लें। अब एक लोई लेकर उससे कुलचा बनाएं। इसके बाद नॉनस्टिक तवे पर थोड़ा सा ऑयल छिड़ककर गर्म करें। ऑयल गर्म होने के बाद उस पर कुलचा डालें और दोनों ओर से सेंक लें। अब कुलचा प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे कुलचे तैयार कर लें। आखिर में मटर के साथ कुलचा सर्व करें।

