लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं वेज मुगलई बिरयानी,जाने रेसिपी

वेज मुगलई बिरयानी रेसिपी (Veg Mughlai Biryani Recipe): मुगलई फूड को काफी पसंद किया जाता है, खासतौर पर मुगलई नॉनवेज काफी लोकप्रिय है, लेकिन आप यदि वेजिटेरियन हैं तो भी मुगलई डिशेस का लुत्फ उठा सकते हैं वेज मुगलई बिरयानी एक ऐसी ही डिश है जो कि नॉनवेज और वेज दोनों तरह से बनाई जा सकती है इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे लंच या डिनर किसी भी समय बनाकर खाया जा सकता है इस बिरयानी को बनाने के लिए भिन्न-भिन्न तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है

Newsexpress24. Com download 23 2

WhatsApp Group Join Now

आप यदि बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो मुगलई ज़ायके के लिए वेज मुगलई बिरयानी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं इसे किसी खास मौके पर भी बनाकर खाया जा सकता है आइए जातने हैं वेज मुगलई बिरयानी बनाने का सरल तरीका

वेज मुगलई बिरयानी बनाने के लिए सामग्री
चावल लंबे दाने वाले पके हुए – 2 1/2 कप
प्याज पतले कटे – 1/2 कप
टमाटर कटे – 3/4 कप
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
देसी घी – 2 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
दालचीनी – 1 टुकड़ा
तेजपत्ता – 1
लौंग – 2-3
इलायची – 2-3
साबुत जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
शिमला मिर्च – 1/2
गाजर – 1
मटर दाने – 1/4 कप
फली कटी – 1 टेबलस्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

वेज मुगलई बिरयानी बनाने की विधि
वेज मुगलई बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले लंबे दाने वाले चावल को पकाएं और एक बाउल में निकालकर अलग रख दें इसके बाद प्याज के लंबे पतले टुकड़े काटें फिर टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, फली, गाजर, शिमला मिर्च को काट लें अब एक बर्तन में कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, फली को डालकर उबालें और पकने के बाद पानी निकालकर बाउल में अलग रखें

अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें घी पिघलने के बाद उसमें तेजपत्ता, जीरा, लौंग, दालचीनी और इलायची डालकर कुछ सेकंड तक भूनें मसाले चटकने लगें तो कड़ाही में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और चलाते हुए भूनें 2-3 मिनट तक भूनने के बाद इसमें बारीक कटे टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं टमाटर नरम होने में 2 से 3 मिनट का समय लगेगा

टमाटर जब नरम हो जाएं तो लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर चम्मच की सहायता से मिक्स कर दें और 1 मिनट तक पकाएं इसके बाद उबली हुई सब्जियों को डालकर मिक्स करें और एक दो मिनट तक पकने दें अब तैयार मिश्रण को अलग रख दें
अब माइक्रोवेव बेकिंग डिश में चिकनाई लगाएं और एक कप चावल डालकर एक समान फैला लें इसके ऊपर सब्जी का तैयार मिश्रण डालकर एक जैसा फैलाएं फिर आखिर में डेढ़ कप चावल ऊपर डालकर लेयर बना लें आखिर में इसके ऊपर हरी धनिया पत्ती गार्निश कर दें और हाई टेम्परेटर पर 2-3 मिनट तक पकाएं इसके बाद बर्तन को माइक्रोवेव से बाहर निकाल लें स्वाद से भरपूर वेज मुगलई बिरयानी सर्व करने के लिए तैयार है

Back to top button