Mithun Rashifal: पैसे के लेनदेन में बनी रहेगी रुकावट
हरिद्वार। आज 2 अप्रैल बुधवार का दिन मिथुन राशि (Mithun Ka Aaj Ka Rashifal) के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज नयी उपलब्धि के योग हैं। जो जातक जॉब करते हैं, उन्हें आज आर्थिक फायदा मिलेगा लेकिन जो जातक बिजनेस, दुकान आदि चलाते हैं उन्हें उपलब्धि तो मिलेगी लेकिन पैसे के लेनदेन में रुकावट के योग बने रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में आज का दिन खास रहने वाला है। आज आप अपने प्रेम संबंधों के बारे में घर में चर्चा कर सकते हैं, सकारात्मक रिज़ल्ट मिलेंगे।

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई तनाव या टकराव की स्थिति नहीं है। वहीं प्रेम संबंधों में आज का दिन खास रहने वाला है। आज आप अपने प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रेमी/प्रेमिका या अपने परिजनों से अपनी विवाह की बात कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको सकारात्मक रिज़ल्ट मिलेंगे। दोपहर दो बजे से 5 बजे तक का समय इसके लिए खास रहेगा।
करियर राशिफल: वह बताते हैं कि जो जातक जॉब की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जॉब के लिए आज प्रयास करना अच्छा रहेगा। जो जातक सरकारी जॉब या अपने विद्यालय के एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं, उनकी पढ़ाई में आज फिर से व्यवधान के प्रबल योग बने हुए हैं। आज घर में कोई भी कार्य होने से आपकी पढ़ाई में बाधा आएगी। प्रयास करें कि जब भी आपको समय मिले, तब एकांत में बैठकर अपनी पढ़ाई जारी रखें।
व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज नयी उपलब्धि मिलने के योग हैं। जो जातक जॉब करते हैं, आज उन्हें अपने सीनियर या बॉस से प्रशंसा मिलेगी। आने वाले समय में आपको पदोन्नति मिलेगी। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। जो जातक व्यापार या दुकान आदि चलाते हैं, उनके लिए भी आज नयी उपलब्धि के योग हैं लेकिन पैसे के लेनदेन में रुकावट बनी रहेगी। यानी काम अधिक मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन पैसे के लेनदेन में रुकावट भी बनी रहेगी।

