लाइफ स्टाइल

मिर्जापुर में बेहद चर्चित है मोदी टी स्टॉल, एक चुस्की के लिए लगती हैं लंबी लाइने

चाय की चुस्की लेते ही आपके दिमाक की बत्ती जल जाती है जब चाय पसंदीदा दुकान की हो तो क्या ही कहना यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में ‘मोदी टी स्टॉल’ लोगों की पसंद बन गई है दर्शनार्थी मां के धाम में शीश नवांकर मोदी टी स्टॉल पर चाय की चुस्की का आनंद ले रहे हैं 5 वर्षों से सुनील यादव ‘मोदी टी स्टॉल’ के नाम से चाय की दुकान चला रहे हैं चाय का स्वाद ऐसा है कि एक बार पीने के बाद बार-बार पीने का मन होगा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रसंशक भी ‘मोदी टी स्टॉल’ पर चाय पिए बगैर वापस नहीं जाते हैं

Tea 1653119332

WhatsApp Group Join Now

मां विंध्यवासिनी धाम को जोड़ने वाली गली पुरानी वीआईपी मार्ग पर धाम के पास सुनील यादव की ‘मोदी टी स्टॉल’ के नाम से दुकान है सुनील यादव पीएम मोदी के प्रशसंक हैं और करीब 6 वर्षों से चाय की दुकान चला रहे हैं सुनील यादव ने मीडिया से कहा कि 8 से 10 वर्षों से चाय की दुकान चला रहे हैं विंध्याचल में 6 वर्षों से ‘मोदी टी स्टॉल’ के नाम से चाय बेच रहे हैं नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद उन्होंने नाम बदलकर ‘मोदी टी स्टॉल’ कर लिया

मोदी के नाम से बढ़ गई कमाई

दुकानदार सुनील कुमार यादव ने कहा कि पीएम मोदी काफी लोकप्रिय हैं राष्ट्र के लिए और धाम के विकास के लिए काम किया है ‘मोदी टी स्टॉल’ का नाम देखकर काफी संख्या में लोग चाय पीने के लिए आते हैं उनकी वजह से ही यहां पर भक्तों की संख्या भी बढ़ गई हैं और कमाई भी अधिक हो रही है

चाय का स्वाद लाजवाब

चाय पीने के बाद राजीव पाठक ने कहा कि वह पूरा कोशिश करते हैं कि जहां पर जाएं तो मोदी टी स्टॉल के नाम की दुकान पर चाय जरुर पिएं ये सुनील यादव हैं और ‘मोदी टी स्टॉल’ के नाम से इनकी दुकान है इनके चाय का स्वाद बहुत लाजवाब है दुकान पर हमेशा ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है एक बार यदि चाय पिएंगे तो बार-बार जरुर पीने पहुंच जाएंगे

Back to top button