लाइफ स्टाइल

राजन जी महाराज की श्री राम कथा का आनंद लेंगे 30 हजार से अधिक भक्त

बोकारो ‌के सेक्टर 4 में स्थित मजदूर मदान में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज की ओर से 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल  2025 तक राम कथा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारी पुरे जोरों शोरों से चल रही हैं

Images 2025 03 25t103147. 256

WhatsApp Group Join Now

ऐसे में राम कथा ट्रस्ट बोकारो के सदस्य वीरेंद्र चौबे ने कहा कि राजन जी महाराज की कथा को लेकर पूरे बोकारो वासियों में खुब उत्साह देखा जा रहा है इस कार्यक्रम में करीबन 25 हजार से 30 हजार श्रद्धालु के आने की आशा है ऐसे में इस विशाल आयोजन को देखते हुए खास 45000 स्क्वायर फीट का जर्मन स्क्वायर पांडल तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 450 फीट और चौड़ाई 100 फीट है इसके लिए करीबन 40 से 50 मजदूर दिन रात कम पर लगे हुए हैं और यह काम 26 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा

इस कार्यक्रम को ध्यान रखते हुए बड़ी झूमर लाइट्स और एलईडी स्क्रीन की भी प्रबंध की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से कथा सुन पाएं आयोजन करता के अनुसार,  रोजाना राजन जी महाराज दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक कथा का आयोजन करेंगे वहीं लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए इस पंडाल में तीन प्रवेश द्वार, शौचालय की प्रबंध की जाएगी सुरक्षा को  ध्यान रखते हुए एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सेवा और एक छोटा मेडिकल केयर यूनिट भी तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटा जा सके

बच्चे से लेकर बड़ों तक में लोकप्रिय 
बता दें कि राजन जी महाराज के संगीतमय भजन सभी वर्गों में काफी पसंद किए जाते है और खासतौर पर युवा वर्गों में इंटरनेट पर उनके सभी भजनों को खूब पसंद किया जाता है

Back to top button