एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट की जारी
MPBSE MP Board Date Sheet 2024: एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से प्रारम्भ होंगी। 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। कहा जा रहा है कि एमपी बोर्ड ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टाइम टेबल शीघ्र जारी किया है। चुनाव के दौरान शिक्षकों से सेवाएं ली जाती हैं। विद्यालयों को भी पोलिंग बूथ बनाया जाता है।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां
– 5 फरवरी 2024 – हिंदी
– 7 फरवरी 2024 – उर्दू
– 9 फरवरी 2024 – संस्कृत
– 13 फरवरी 2024 – गणित
– 15 फरवरी 2024 – मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
– 19 फरवरी 2024 – अंग्रेजी
– 22 फरवरी 2024 – विज्ञान
– 26 फरवरी 2024 – सामाजिक विज्ञान
– 28 फरवरी 2024 – NSQF
एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां
6 फरवरी – हिन्दी
8 फरवरी – अंग्रेजी
10 फरवरी – ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
12 फरवरी – फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेन्डरी मिल्कट्रेड पोल्टीफर्मींग एंड फिसरिज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
13 फरवरी – मनोविज्ञान
15 फरवरी – बायोटेक्नोलाजी, गायन वादन, तबला पखावज
16 फरवरी – बायोलाजी
17 फरवरी – इन्फोरमेटिक प्रेक्टिसेस
20 फरवरी – संस्कृत
21 फरवरी – केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग एंड पेंटिंग गृह व्यवस्था एवं वस्त्र विज्ञान
23 फरवरी – समाज शास्त्र
27 फरवरी – मैथमेटिक्स
28 फरवरी – एनएसक्यूएफ , शारीरिक शिक्षा
29 फरवरी – राजनीति शास्त्र
2 मार्च – भूगोल, क्राप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य
4 मार्च – कृषि, होम साइंस कला, बुक कीपिंग एंड एकांउटेन्सी
5 मार्च -उर्दू, मराठी

