लाइफ स्टाइल

MSRTC Apprentice Recruitment 2024: एमएसआरटीसी ने 256 पदों पर निकाली भर्ती

MSRTC Apprentice Recruitment 2024: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहनन कॉर्पोरेशन ( एमएसआरटीसी) ने अप्रेंटिस भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. अप्रेंटिस वैकेंसी में आवेदन को इच्छुक अभ्यर्थी एमएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन शर्तों की विस्तृत जानकारी  पा सकते हैं. आगे देखिए भर्ती और आवेदन प्रक्रिया की कुछ शर्तें संक्षेप में.

Newsexpress24. Com msrtc apprentice recruitment 2024 256 maharashtra nearly all msrtc depots shut as

WhatsApp Group Join Now

एमएसआरटीसी भर्ती की प्रमुख तिथियां :

भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि : 29-05-2024
ऑफलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि  : 06-06-2024

आवेदन शुल्क – अनारक्षित वर्ग के लिए 500 रुपए और पिछड़े वर्ग  के अभ्यर्थियों को 250 रुपए देने होंगे. ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क केवल डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा कराया जा सकता है.

रिक्तियों की संख्या – 256, आगे देखिए रिक्तियों का पदवार ब्योरा-
मोटर मैकेनिक गाड़ी  -65 पद
डीजल मैकेनिक -64 पद
मोटर गाड़ी बॉडी फिटर -28 पद
वेल्डर- 15 पद
इलेक्ट्रीशियन -80  पद
टर्नर -02 पद
बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) या मोटर (बी)- 02

आयु सीमा : एमएसआरटीसी की अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने को इच्छुक 16 साल से 33 साल की उम्र के बीच के होने चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता : एमएसआरटीसी की इस वैकेंसी में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को एसएससी/आईटीआई या इंजीनियरिंग की डिग्री रखनी चाहिए.

एमएसआरटीसी अप्रेंटिस भर्ती मेंं आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आगे दिए जा रहा संक्षिप्त विज्ञापन नोटफिकेशन पीडीएफ फाइल के रूप मेंं देख सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए एमएसआरटीसी की वेबसाइट msrtc.maharashtra.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

Back to top button