रामलला के इन नामों पर अपने बेटे का करायें नामकरण
Traditional Baby Boy Name: हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि आदमी का जैसा नाम होता है, उसका आचरण भी उसी के जैसा होता है. इसलिए लोग बच्चे का नामकरण करते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि बच्चे का नाम अर्थपूर्ण हों.
यदि आपके घर में बेटे का जन्म हुआ है और आप उसका नामकरण करने का विचार कर रहे हैं तो राम नवमी से बेहतर दिन कोई हो नहीं सकता. इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में आप भी रामलला के के नाम पर राम नवमी के दिन ही अपने बेटे का नामकरण करें.
यदि आपको नामों के अच्छे विकल्प नहीं पता हैं तो हम यहां आपको भगवान श्रीराम के कुछ नामों के बारे में बताने जा रहे हैं. नामों के साथ-साथ हम आपको उनके अर्थ भी यहां बताएंगे.
राम
इससे बेहतर नाम तो आपके बेटे के लिए हो ही नहीं सकता. अपने बेटे को राम कहकर ही बुलाएं. ऐसा करने से बच्चे में भगवान श्रीराम के गुण भी आएंगे.
रघुनंदन
रघुनंदन, भगवान राम का एक नाम भी है. ऐसे में यदि आप अपने बेटे का नाम ट्रेडिशनल रखना चाहते हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है.
रघुनाथ
ये भी भगवान राम का ही नाम है. ऐसी मान्यता है कि रघुनाथ नाम के लोगों में उत्कृष्ट कार्य नैतिकता, उच्च मात्रा में ऊर्जा, और स्वतंत्र चरित्र जैसे गुण पाए जाते हैं. इसलिए आप ये नाम भी रख सकते हैं.
अविराज
भगवान राम का एक नाम अविराज भी है. इसका अर्थ होता है, जो सूर्य की तरह चमकने वाला. इसलिए आप अपने बेटे का नाम अविराज रख सकते हैं.
जैत्र
यदि बेटे का नाम ज से रखना है तो जैत्र एक बेहतर विकल्प है. भगवान राम को जैत्र नाम से भी पुकारा जाता है. ये नाम छोटा और काफी युनिक है. इसका अर्थ जीत या विजय से होता है.
विराज
राजाराम सूर्यवंशी थे, इसलिए उनको सूर्य का राजा भी बोला जाता है. इसीलिए उन्हें विराज भी बोला जाता था. ऐसे में आप अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं.

