कभी परफेक्ट नहीं बनता मूंग दाल हलवा, तो इस बार इस रेसिपी को करें ट्राई
अगर कुछ मीठा खाने का मन हो और वह भी कुछ पारंपरिक और देसी स्वाद से भरपूर, तो मूंग दाल का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। यह हलवा स्वाद में जबरदस्त होता है| खास बात यह है कि मूंग दाल हलवा बनाने में समय तो लगता है, लेकिन इसका स्वाद हर मिनट की मेहनत को वाजिब बना देता है. हाल ही में प्रसिद्ध शेफ पंकज भदौरिया ने इस क्लासिक रेसिपी को एक नया ट्विस्ट देते हुए एक खास टिप शेयर की है, जिससे हलवा और भी ज़्यादा टेस्टी बनता है। और वो है चुटकी भर जायफल पाउडर।

हलवे को खास बनाता है जायफल का स्पर्श
पंकज भदौरिया के अनुसार, मूंग दाल के हलवे में जायफल पाउडर डालने से इसका स्वाद एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाता है। जायफल न केवल इसकी मिठास को बैलेंस करता है, बल्कि इसमें उपस्थित औषधीय गुण हलवे को स्वास्थ्य के लिए भी लाभ वाला बनाते हैं। इसलिए जब भी आप मूंग दाल हलवा बनाएं, तो अंत में चुटकी भर जायफल पाउडर जरूर मिलाएं। इससे हलवे की खुशबू और स्वाद दोनों में निखार आ जाएगा।
मूंग दाल हलवा बनाने की महत्वपूर्ण सामग्री
देसी घी – ½ कप
दूध – 2 कप
चीनी – 1 कप
केसर – कुछ धागे
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
जायफल पाउडर – 1 चुटकी
ड्राय फ्रूट्स – कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता)
ऐसे बनाएं पारंपरिक मूंग दाल हलवा
सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को पीस लें। ध्यान रहे कि पीसते समय पानी का इस्तेमाल बहुत कम करें ताकि यह दरदरी पेस्ट बने। अब एक भारी तले की कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें मूंग दाल का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर भूनें। लगातार चलाते रहें ताकि दाल तले में चिपके नहीं और धीरे-धीरे उसका रंग सुनहरा हो जाए और खुशबू आने लगे। जब दाल अच्छे से भुन जाए, तब उसमें दूध और केसर के धागे मिलाएं। इसे धीमी आंच पर पकाएं जब तक दूध पूरी तरह से सोख न लिया जाए। अब इसमें चीनी मिलाएं और लगातार चलाते रहें। चीनी घुलने के बाद हलवा थोड़ा पतला लगेगा लेकिन धीरे-धीरे वह गाढ़ा हो जाएगा। अब अंत में इसमें इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें। साथ ही कटे हुए ड्राय फ्रूट्स मिलाकर 2 मिनट और पकाएं। लीजिए तैयार है गर्मागर्म, खुशबूदार और बहुत स्वादिष्ट मूंग दाल हलवा।

