सुबह जल्दी में नहीं बना पाती हैं ब्रेकफास्ट, को नोट करें 5 मिनट में तैयार होने वाले चटपटे चने की रेसिपी
Food Recipe: यदि आपका चटपटा खाने का मन करता है और बाजार का कुछ नहीं खाना चाहते तो हम आपको 5 मिनट में तैयार होने वाले चटपटे चनों को बनाने का तरीका बताते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक दिन पहले तैयारी करनी होगी। आपको बस काले चने लेकर उन्हें पानी में भिगोकर रखना है। यदि आप रात में चने भिगोते हैं, तो सुबह आप इन्हें 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं। यह मसालेदार चने इतने चटपटे और टेस्टी होते हैं कि अतिथियों को भी खिला सकते हैं।

40 वर्ष से लगा रहे दुकान
बुरहानपुर के दौलतपुर क्षेत्र में रहने वाले शमशुद्दीन इकबाल हुसैन 40 वर्ष से ताप्ती नदी के राजघाट पर मसाला चने की दुकान लगाते हैं। उनके चने की विशेषता है कि वह घर के मसाले में तैयार होता है। खाने में इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि आने-जाने वाले लोग इस चने को खाकर ही यात्रा तय करते हैं।
रोज 10 किलो की बिक्री
आगे बताया, मैं घर पर तैयार किए हुए मसाले से चना बनाता हूं, जो लोगों को बहुत पसंद आता है। प्रतिदिन में 5 से 10 किलो चने बेच देता हूं, जिससे मुझे रोजगार मिल रहा है। चिकित्सक भी चने खाने की राय देते हैं, इसलिए लोग सुबह के समय में सबसे अधिक चने खाने के लिए आते हैं।

