लाइफ स्टाइल

अब सिर्फ एक बिंदी से भी बन जाएगा काम, कंप्यूटर पर मनचाही भाषा के लिए करें ये काम

स्मार्टफोन के बाद से ही गूगल अलादीन का चिराग बना हुआ है जिसे जो भी जानना है,गूगल से पूछ ले रहा है एआई के दौर में गूगल ने भी लगातार अपने सर्च को और धार दी है अब तक सर्च करने पर गूगल क्रोम किसी लिंक पर ले जा रहा था अब वो भी एआई की ही तरह स्वयं ही एक क्लिक पर उत्तर दे रहा है ऐसे में ये जानना बहुत रोचक होगा कि क्या अनुस्वार के लिए हिंदी शब्दों पर लगाई जाने वाली केवल एक बिंदी  से भी कुछ सर्च किया जा सकता है ऐसा हुआ तो एक गलती से, लेकिन इस बारे में आगे कहा जाएगा फिलहाल ये जान लीजिए कि केवल हिंदी वाली बिंदी डाल देने से बहुत जरूरी जानकारी दे रहा है

Images 34 5

WhatsApp Group Join Now

हिंदी की बिंदी का मतलब है आपका कंप्यूटर या SmartPhone कीबोर्ड हिंदी टाइप करने वाले मोड में लगा हो जो लोग कंप्यूटर पर काम करते होंगे वे इसे और सरलता से समझ सकते हैं हिंदी और अंग्रेजी में कीबोर्ड को बदलने के लिए कोई न कोई की सेट की जाती है उस की या सेटिंग के अनुसार दो की एक साथ प्रेश करने से कीबोर्ड हिंदी या अंग्रेजी या कोई दूसरी मनचाही भाषा टाइप करने लगता है

इसमें यदि आप एक्स ( पहले वाला ट्विटर) खोलने के लिए गूगल में एक्स के बटन को दबाते हैं और आपका कीबोर्ड हिंदी के मोड में हो तो गूगल क्रोम में हिंदी वाली बिंदी (ं) टाइप हो जाएगी हिंदी इनस्क्रिप्ट की बोर्ड में अनुस्वार एक्स वाले की से लगता है ध्यान रहें अंग्रेजी का फुलस्टॉप टाइप करने से वे नतीजे नहीं मिलेंगे हिंदी की बिंदी टाइप होते ही चार-पांच वीडियो के नीचे एक टॉपिक आ जाएगा – “यूट्यूब पर पैसे कब और कैसे मिलते हैं

वैसे भी वीडियो और रील बनाने के इस दौर में सभी लोग इसी टॉपिक के बारे में जानना भी चाहते हैं इसमें कहा गया है कि कितने व्यूज होने पर आपका वीडियो मॉनीटाइज हो सकता है कितना व्यूज होने पर आपको कितना पैसा मिलेगा इस जानकारी के लिए बहुत सारे लोग परेशान रहते हैं वैसे टेक्स्ट में लिख कर भी गूगल से ये जानकारी ली जा सकती है लेकिन ये रोचक है कि केवल बिंदी डाल कर सर्च करने पर भी ये सबसे जरूरी जानकारी मिल जाती है

Back to top button