लाइफ स्टाइल

NTA ने JEE मेन्स सेशन -2 2025 का जारी किया शेड्यूल, इतने शिफ्ट में होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेस टेस्ट (JEE) मेन्स सेशन -2 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. ये परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक होगी. अप्रैल-सेशन में बीई और बीटेक एंट्रेंस एग्जाम 5 दिन में 9 शिफ्ट में होगी.

Download 2025 03 11t172315. 263

WhatsApp Group Join Now

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

ये परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी.

पेपर 1: बीई/बीटेक की एक परीक्षा 8 अप्रैल, 2025 को दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी.

पेपर 2: ए (बीआर्क), पेपर 2बी (बी प्लानिंग) और पेपर 2ए और 2बी (बी आर्क और बी प्लानिंग दोनों) 9 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे.

जिन कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे परीक्षा की पूरी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

JEE मेन्स 2025: एग्जाम पैटर्न

JEE मेन्स में दो पेपर होते हैं:

पेपर 1: B.E./B.Tech में एडमिशन के लिए NITs, IIITs, CFTIs, में एडमिशन के लिए होता है.

पेपर 2: बीआर्क और बीप्लानिंग सिलेबस के लिए दो सब-कैटेगरी के साथ:

  • पेपर 2A: बीआर्क
  • पेपर 2बी: बीप्लानिंग

एग्जाम पैटर्न

  • पेपर 1: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • पेपर 2ए: CBT मोड में मैथ्स और एलिजिबिलिटी ; A4 शीट पर ड्राइंग टेस्ट (ऑफलाइन)
  • पेपर 2बी: CBT मोड में मैथ्स, एलिजिबिलिटी और बेस्ड क्वेश्चन पेपर

सब्जेक्ट ऑप्शन

ये एग्जाम इंग्लिश, हिंदी, तमिल, बंगाली और उर्दू जैसी रीजनल लैंग्वेज सहित 13 लैंग्वेज में आयोजित की जाती है . कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन के दौरान सब्जेक्ट लैंग्वेज को सिलेक्ट करना होता है.

जल्दी जारी होगी सिटी स्लिप

NTA ने JEE की करेक्शन विंडो 27-28 फरवरी को ओपन की थी. JEE मेन्स सेशन-2 सिटी स्लिप 2025 मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है और एडमिट कार्ड एग्जाम के 3 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं.

Back to top button