लाइफ स्टाइल

NTET 2024: NTA ने NTET 2024 के लिए आवेदन स्वीकार करना कर दिया है शुरू

NTET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (NTET) 2024 के लिए आवेदन स्वीकार करना प्रारम्भ कर दिया है, जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in) के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.

Download 2024 09 27t180544. 503

WhatsApp Group Join Now

एनटीईटी 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 14 अक्तूबर है, जिसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तिथि 15 अक्तूबर है, आवेदन सुधार विंडो 16 अक्टूबर को खुलेगी. परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी. उम्मीदवारों को राय दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी) भारतीय चिकित्सा पद्धति या होम्योपैथी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए.

इतने देने होंगे आवेदन शुल्क

सामान्य (UR) श्रेणी के आवेदकों को 4000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-(एनसीएल) श्रेणियों के उम्मीदवारों से 3500 रुपये लिए जाएंगे. एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3000 रुपये निर्धारित है.

परीक्षा शुल्क का भुगतान सिर्फ़ डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान, ई वॉलेट, कैश कार्ड शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते हैं.

Back to top button