NTPC Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू

एनटीपीसी के इन पदों पर आवेदन करने की योग्यता
उम्मीदवार जो भी एनटीपीसी के इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग संबंध में ग्रेजुएट (B.E./B.Tech.) की डिग्री होनी चाहिए।
एनटीपीसी में आवेदन करने की उम्र सीमा
एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 27 साल निर्धारित की गई है। साथ ही एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।
एनटीपीसी में आवेदन करने के लिए देना होगा शुल्क
सामान्य (GEN) / ओबीसी (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 300 रुपये
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) / एक्स-सर्विसमेन (XSM) के लिए आवेदन शुल्क- शून्य
एनटीपीसी में चयन होने पर मिलती है सैलरी
जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन एनटीपीसी के इस भर्ती के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 40000 रुपये से 140000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते और कंपनी के नियमानुसार टर्मिनल फायदा भी दिया जाएगा।
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
NTPC Recruitment 2025 के लिए लागू करने का लिंक
NTPC Recruitment 2025 नोटिफिकेशन
एनटीपीसी में ऐसे होगा चयन
एनटीपीसी के इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट GATE-2024 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। साथ ही चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। उम्मीदवारों का फाइनल चयन GATE स्कोर और संगठन की आवश्यकताओं के मुताबिक किया जाएगा।

