लाइफ स्टाइल

RAS प्री एग्जाम- 2023 के आवेदन फार्म में दिया गया संशोधन का अवसर

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) एग्जाम- 2023 में आवेदन करने वाले केंडिडेट्स को आवेदन फार्म में संशोधन का अवसर दिया गया है 17 से 26 अगस्त 2023 तक केंडिडेट्स का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन औनलाइन किए जा सकेंगे

Newsexpress24. Com ras 2023 rpsc ras

WhatsApp Group Join Now

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने कहा कि इस परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया जाना है इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को संशोधन का अवसर दिया जा रहा है औनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लिखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगीं ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगें

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क और प्रक्रिया

संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा आयोग के औनलाइन पोर्टल पर मौजूद एप्लाई औनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में मौजूद रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में औनलाइन संशोधन किया जा सकेगा इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी मुश्किल होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा टेलीफोन नं 9352323625 और 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है

Back to top button