लाइफ स्टाइल

Parenting : बच्चों कों इन कार्यों के लिए न करें मजबूर

WhatsApp Group Join Now

Parenting, आजकल हम सभी के जीवन में परिवर्तन आ रहे हैं ये सिर्फ़ बड़ो में ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी देखने को मिलते हैं इन बदलावों का असर साफ देखने को मिलता है इन चीजों से हुए परिवर्तन के कारण बच्चों में काफी परिवर्तन आता है, और कई बार बच्चें चिड़चिड़े भी हो जाते हैं जिसका असर उनकी हेल्थ पर भी पड़ता है स्वस्थ विकास और मानसिक संतुलन के लिए यह जरूरी है कि हम उन्हें कुछ कार्यों के लिए विवश न करें जबरदस्ती करने से उनके आत्मविश्वास और स्वाभाविक विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें:

Download 18

1. भूख न होने पर खाना खिलाना: बच्चे की भूख को समझना जरूरी है जबरदस्ती खाना खिलाने से उनके पाचन तंत्र पर उल्टा असर पड़ सकता है, जिससे गैस, उल्टी या मोटापे जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं बेहतर होगा कि आप उनकी पसंद और भूख के मुताबिक भोजन तैयार करें, जो पोषक तत्वों से भरपूर हो

2. अपनी इच्छाओं को उन पर थोपना: बच्चों को उनकी रुचि और क्षमताओं के मुताबिक कार्य करने देना चाहिए उन्हें किसी और की तरह बनने या अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिए विवश करना उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है उनकी स्वाभाविक प्रतिभा और रुचि को प्रोत्साहित करें

3. असत्य बोलने के लिए बाध्य करना: किसी भी हालात में बच्चों को असत्य बोलने के लिए प्रेरित न करें इससे वे यह समझ सकते हैं कि असत्य कहना स्वीकार्य है, जो उनके नैतिक विकास के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए हर हाल में बच्चे को सच कहना सिखाइए

4. बिना गलती समझे माफी मांगने के लिए कहना: बच्चों को तब तक माफी मांगने के लिए विवश न करें जब तक वे अपनी गलती को समझ न लें पहले उन्हें उनकी गलती का एहसास कराएं और फिर स्वेच्छा से माफी मांगने के लिए प्रोत्साहित करें

5. उनकी पसंद के खिलाफ गतिविधियों में भाग लेना: बच्चों को उन गतिविधियों में भाग लेने के लिए विवश न करें जिनमें उनकी रुचि नहीं है इससे वे तनावग्रस्त हो सकते हैं और उनकी स्वाभाविक रचनात्मकता बाधित हो सकती है उनकी रुचि और क्षमताओं के मुताबिक उन्हें गतिविधियों में शामिल होने दें

बच्चों के साथ संवाद स्थापित करना और उनकी भावनाओं, रुचियों और आवश्यकताओं को समझना महत्वपूर्ण है जबरदस्ती करने के बजाय, उन्हें मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करें ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसला ले सकें और अपना स्वास्थ विकास कर सके

 

Back to top button