बिहारलाइफ स्टाइल

पटना उच्च न्यायालय ने ग्रुप-बी पोस्ट और ग्रुप-बी पोस्ट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

Patna High Court Recruitment 2024: पटना हाई कोर्ट ने ट्रांसलेटर (ग्रुप-बी पोस्ट) और ट्रांसलेटर-कम-प्रूफ रीडर (ग्रुप-बी पोस्ट) पदों के लिए एक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी जॉब की तलाश कर रहे थे, उनके लिए बहुत बढ़िया मौका है. बता दें, इस भर्ती के माध्यम से कुल 80  पदों को भरा जाना है. आवेदन करने पहले उम्मीदवारों को राय दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया प्रारम्भ करें.Download 11zon 2024 06 07t165808. 624

WhatsApp Group Join Now

जानें- पदों की संख्या के बारे में

ट्रांसलेटर (ग्रुप-बी पोस्ट)-  60 पद
ट्रांसलेटर-कम-प्रूफ रीडर (ग्रुप-बी पोस्ट)- 20 पद

शैक्षणिक योग्यता

ट्रांसलेटर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंग्लिश में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. इसी के साथ हिंदी का ज्ञान होना भी जरूरी है. इसके अतिरिक्त किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट लिया हो. लॉ की डिग्री वाले और उर्दू, मैथिली या संथाली में पारंगत लोगों को अहमियत दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की राय दी जाती है.

आवेदन की अंतिम तारीख

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 जून है और औनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 2 जुलाई है. उम्मीदवारों को राय दी जाती है कि वह अंतिम तारीख से पहले आवेदन फॉर्म भर लें.

जानें- सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में

चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, एक स्किल परीक्षा और एक साक्षात्कार शामिल है. कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट परीक्षा में हिंदी में न्यूनतम 20 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है.

सैलरी

ट्रांसलेटर (ग्रुप-बी पोस्ट) और ट्रांसलेटर-कम-प्रूफ रीडर (ग्रुप-बी पोस्ट) पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी.

ऐसे करना है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाना होगा.

Back to top button