इस मददगार किचन टिप्स से अचार लंबे टाइम तक नहीं होगा खराब
Kitchen Tips: अचार खाने के स्वाद को बढ़ा देता है इसलिए घरों में कई तरह के अचार को तैयार किया जाता है। गर्मी के दिनों में कच्चे आम का अचार लगभग सभी घरों में तैयार किया जाता है। आम का अचार पूरे वर्ष के लिए बनाया जाता है और इसे यदि ठीक से नहीं रखा गया तो ये खराब हो जाता है और सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। अक्सर अचार को गलत ढंग से स्टोर करने के कारण इसमें फंगस लग जाता है। यदि आप भी इस कठिनाई से बचना चाहते हैं तो कुछ टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मददगार किचन टिप्स के बारे में जिससे अचार लंबे टाइम तक खराब नहीं होगा। 
सही आम का चुनाव
आम का अचार बनाने के लिए आपको ठीक आम चाहिए। आप कच्चे, ताजे और कठोर आम का ही इस्तेमाल करें।
सही कंटेनर में स्टोर
अचार को लंबे टाइम तक खराब होने से बचाना है तो आप ठीक कंटेनर में इसे स्टोर करें। आप चीनी मिट्टी या फिर कांच के जार में इसे स्टोर करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि जिस भी चीज में आप स्टोर कर रहे हैं उसको आप अच्छे से धो कर सुखा लें।
तेल और नमक का इस्तेमाल
अचार को लंबे टाइम तक ठीक रखना है तो आप इसमें नमक की मात्रा का ध्यान रखें। नमक डालने में कमी नहीं करें। ऑयल भी भरपूर मात्रा में आचार में डालें। नमक एक प्रिजर्वेटिव के तौर पर आचार को खराब होने से बचाता है।
मसालों को लेकर टिप्स
मसालों से ही अचार में स्वाद आता है। आप मसालों को अच्छे से सुखा लें और सूखे मसालों को पीस कर अचार में डालें। आम को भी काटने के बाद आप धूप में सुखाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आम में नमी नहीं होनी चाहिए।
धूप में रखें
अचार को बनाने के बाद सूती कपड़े से ढककर धूप में रखें। ये स्टेप महत्वपूर्ण है। अचार के जार को दिन में बीच में एक से दो बार हिलाते भी रहें।
स्टोर करने का तरीका
अचार जब तैयार हो जाए तब आप इसे ड्राई स्थान पर रखें। अचार निकालते टाइम आप सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें। इस बात का खास ध्यान दें कि कभी भी हाथ से या गीले चम्मच से अचार को नहीं निकालें।

