लाइफ स्टाइल

बिना लहसुन प्याज का बनाए आलू और सोयाबीन की सब्जी स्वादिष्ट

Aloo Soyabean Sabji Recipe: नवरात्रि के पावन अवसर पर जब लोग उपवास रखते हैं और सात्विक भोजन करते हैं तो अक्सर घरों में बिना लहसुन प्याज का खाना बनता है ऐसे में आलू और सोयाबीन की सब्जी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है, जो आप इन दिनों बना सकते हैं यह सब्जी न सिर्फ़ नवरात्रि के दौरान बल्कि दूसरे मौकों पर भी सेम रेसिपी के साथ खायी जा सकती है आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका

Download 2025 09 26t155815. 759

WhatsApp Group Join Now

इनकी पड़ेगी जरूरत
सामग्री इस प्रकार है – 2-3 मध्यम आकार के आलू छिले और कटे हुए, 1 कप सोयाबीन (सोया चंक्स या सोयाबीन के टुकड़े), 1 टमाटर बारीक कटा हुआ, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई (स्वादानुसार), 1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच ऑयल (सात्विक घी या रिफाइन्ड तेल), आधा कप पानी, ताजा धनिया पत्ती गार्निश के लिए, आधा चम्मच कसूरी मेथी (ऑप्शनल)

बनाने की विधि जान लें
सोयाबीन को गरम पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें बाद में इसे छानकर निचोड़ लें और अलग रखें आलू को उबालकर छान लें और अलग रखें एक पैन में ऑयल गरम करें ऑयल गरम होने पर इसमें जीरा (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) डालकर चटकाएं फिर इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें इसके बाद टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं टमाटर नरम होने पर हल्दी, धनिया और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं

सोयाबीन भूनना बहुत जरूरी
अब इसमें निचोड़े हुए सोयाबीन डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं सोयाबीन ठीक से भूनना महत्वपूर्ण है इसके बाद उबले हुए आलू डालें और नमक और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं अब आधा कप पानी डालें और सब्जी को मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं जब तक आलू और सोयाबीन अच्छी तरह पककर ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए बीच-बीच में चलाते रहें यदि चाहें तो अंत में कसूरी मेथी डालकर मिला लें

क्रीम या दही से बढ़ाएं रिचनेस
अंत में ताजा धनिया पत्ती से गार्निश करें और गरमा-गरम आलू और सोयाबीन की सब्जी को रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें यह सब्जी नवरात्रि के सात्विक भोजन के लिए एकदम उपयुक्त है क्योंकि इसमें लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं होता सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा साधन है और आलू ऊर्जा देता है यह सब्जी उपवास के दौरान भी स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकती है चाहें तो इसमें थोड़ा क्रीम या दही डालकर ग्रेवी को और भी रिच बनाया जा सकता है और मसालों को अपने स्वादानुसार बदला जा सकता है

 

 

Back to top button