लाइफ स्टाइल

घर पर बेहद आसानी से तैयार करें गुलाब हलवा

Gulab Halwa Recipe: राजस्थान सिर्फ़ अपने ऐतेहासिक किले, कपड़े या कला संस्कृति के लिए सिर्फ़ मशहूर नहीं है बल्कि यहां पर बनने वाले स्वादिष्ट मिठाइयों और व्यंजनों के लिए मशहूर है मिठाईयों की जब भी बात आती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले घेवर की तस्वीर और स्वाद सामने आता है, लेकिन गुलाबी शहर के नाम से प्रसिद्ध इस शहर में एक और खास मिठाई है जी हां- हम बात कर रहे हैं गुलाब हलवा की इसकी स्वाद और खुशबू इतनी बेहतरीन होती है कि आप इसे भूल नहीं पाएंगे यदि आपके बच्चे भी रोज रोज एक तरह का नाश्ता खाकर थक चुके हैं तो अपने घर में राजस्थान के पाली का गुलाब हलाव ट्राइ कर सकते हैं खास बात ये है कि यह बहुत सरलता से मात्र 20-25 मिनट में तैयार होने वाला व्यंजन है तो आइये जानते हैं गुलाब हलवा को हम घर पर कैसे बना सकते हैं

Download 2025 08 17t183955. 616

WhatsApp Group Join Now

गुलाब हलवा बनाने के लिए महत्वपूर्ण सामग्री

बेसन – 1 कप
घी – 1/2 कप
दूध – 2 कप
चीनी – 3/4 कप (स्वाद अनुसार)
गुलाब जल – 1 चम्मच
पिस्ता/काजू (सजाने के लिए)

 

गुलाब हलावा को आसान ढंग से बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में 1/4 कप घी गरम करें और उसमें बेसन डालकर मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें भूनते समय सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है क्योंकि जरा सी गलती से बेसन जल जाएगा हो सके तो इसी समय केसर भी डाल दें, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा
  • अब भूने हुए बेसन में धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बनें
  • जब मिश्रण गाढ़ा होने लग जाए, तब इसमें चीनी डालें और मध्यम आंच पर हलवा को गाढ़ा होने तक पकाएं
  • अब खुशबू के लिए आंच बंद करने से पहले गुलाब जल डाल दें अब ऊपर से पिस्ता और काजू से डाल दें
  • लीजिए आपका गरमा गरम गुलाब हलवा तैयार है अब इसे नाश्ते में परोसे इसका स्वाद तो बेहतरीन है ही, लेकिन इसकी खुशबू भी इतनी जबरदस्त है कि लोग खींचे चले आएंगे

 

Back to top button