लाइफ स्टाइल

इस नैचुरल तरीके से घर पर टूथपेस्ट करें तैयार

Homemade Natural Toothpaste: आजकल के लोग हर चीज में बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो चुके हैं चाहे बात त्वचा की हो या खान-पान की. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका टूथपेस्ट भी कहीं न कहीं आपको हानि पहुंचा सकता है? पर अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. आइए जानते हैं घर पर ही बनाए जाने वाले एक आसान ढंग के बारे में, जिससे आप टूथपेस्ट तैयार कर सकते हैं और रोजा ना इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही अपने दांतों को नैचुरल ढंग से चमका सकते हैं.

Download 2025 08 13t162357. 816

WhatsApp Group Join Now

टूथपेस्ट बनाने की सामग्री

  • नीम की सूखी पत्तियां – 1/2 कप
  • लौंग – 10-12 नग
  • हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून
  • फिटकरी (एलम) – 1 टीस्पून
  • त्रिफला चूर्ण – 2 टीस्पून
  • सेंधा नमक – 1 टीस्पून
  • तिल का तेल- 2-3 बूंद

टूथपेस्ट बनाने की विधि

नेचुरल टूथपेस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले नीम की सूखी पत्तियां, भुनी हुई लौंग और फिटकरी को मिक्सी में बारीक पीस लें. फिर उसमें हल्दी, त्रिफला चूर्ण और सेंधा नमक मिलाएं. सभी चीजों को मिलाकर एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.

 

इस तरह करें इस्तमाल

इस टूथपेस्ट को आप प्रतिदिन सुबह और रात को सोने से पहले इस्तेमाल करें. एक चुटकी चूर्ण लेकर इस पेस्ट में तिल का तेल- 2-3 बूंद मिलाएं फिर ब्रश की सहायता से दांतों पर धीरे-धीरे मसाज करें. 2-3 मिनट तक ब्रश करें और फिर पानी से कुल्ला करें.

टूथपेस्ट के लाभ

  • दांतों में चमक और मजबूती आती है
  • मसूड़े स्वस्थ रहते हैं
  • कैविटी और बैक्टीरिया से बचाव होता है

 

Back to top button