रेलवे ने 2025-26 के लिए 2,865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी
नई दिल्ली (Sarkari Naukri, Railway Apprentice Recruitment)। भारतीय रेलवे ने सरकारी जॉब की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ा मौका दिया है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने 2025-26 के लिए 2,865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। उम्मीदवारों को लंबी चयन-प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा, बल्कि उन्हें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अवसर मिलेगा।

Railway Govt Jobs: रेलवे में सरकारी जॉब कैसे मिलेगी?
रेलवे भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह औनलाइन रखी गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट- 10वीं का मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। कोई ऑफलाइन टेस्ट या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से प्रारम्भ हुई है और 29 सितंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।
रेलवे भर्ती टाइमलाइन
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तिथि: 29 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
नोटिफिकेशन जारी: 20 अगस्त 2025 (Advt No. 01/2025)
रेलवे जॉब पात्रता और उम्र सीमा
शैक्षणिक योग्यता:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, न्यूनतम 50% अंक जरूरी।
- NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट।
आयु सीमा (20 अगस्त 2025 तक):
न्यूनतम: 15 वर्ष
अधिकतम: 24 वर्ष
आरक्षण छूट: SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10 साल तक की अतिरिक्त छूट।
पदों का विवरण
इस भर्ती के भीतर कुल 2,865 पद कई डिवीजन में बांटे गए हैं:
जबलपुर डिवीजन: 1,136 पद
भोपाल डिवीजन: 558 पद
कोटा डिवीजन: 865 पद
CRWS भोपाल (वर्कशॉप): 136 पद
WRS कोटा: 151 पद
मुख्यालय, जबलपुर: 19 पद
Govt Job Without Exam: रेलवे भर्ती चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। उन्हें किसी तरह की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार पास नहीं करना होगा। मेरिट लिस्ट में 10वीं और ITI के अंकों का एवरेज लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को Apprentices Act, 1961 के अनुसार ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। ट्रेनिंग पीरियड के दौरान उन्हें निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान अभ्यर्थियों को आवास/हॉस्टल की सुविधा मौजूद नहीं होगी। रहने का व्यवस्था उन्हें स्वयं करना होगा।
आवेदन शुल्क
Gen/OBC/EWS: 141 रुपये (100 रुपये फीस + 41 रुपये प्रोसेसिंग)
SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: 41 रुपये (केवल प्रोसेसिंग फीस)
भुगतान केवल औनलाइन माध्यम (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से किया जा सकेगा।

