RSSB 4th Grade Exam Date 2025: कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित कर दी हैं. आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यह परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन राजस्थान के सभी जिलों में किया जाएगा और रोजाना दो पालियों में होगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा
कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी. परीक्षा का आयोजन राजस्थान के सभी जिलों में किया जाएगा और इसे दो पालियों में सम्पन्न कराया जाएगा.
पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी. 19 सितंबर को एक दिन में दो शिफ्ट होंगी, जबकि 20 और 21 सितंबर को भी सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी.
परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण निर्देश
-
- अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे बोर्ड की विज्ञप्ति के मुताबिक पात्रता और शैक्षणिक योग्यता रखते हों.
-
- जिनके आईडी प्रूफ की फोटो 3 वर्ष से अधिक पुरानी है, वे उसे अपडेट करा लें ताकि प्रवेश पत्र और आईडी प्रूफ में फोटो का मिलान ठीक से हो सके.
-
- परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर ठीक विकल्प (A, B, C या D) को सिर्फ़ नीले बॉल पेन से गहरा करके भरें.
-
- अगर किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो उसका पांचवां विकल्प (E) भरना जरूरी है.
-
- यदि सभी विकल्प खाली छोड़ दिए गए तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काट लिया जाएगा.