राजस्थान हाई कोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज के लिए निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Sarkari Naukri 2024: राजस्थान उच्च न्यायालय ने डिस्ट्रिक्ट न्यायधीश के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए नौकरी नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आपने लॉ की पढ़ाई की है तो आपके लिए सुनहरा मौका है। लागू कर दें, क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 9 अगस्त है। एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरने की अंतिम 10 अगस्त है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाना होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान उच्च न्यायालय डिस्ट्रिक्ट जजों के 95 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हालांकि अभी तक परीक्षा की तारीख से जुड़ी कोई जानकारी नहीं जारी की गई है, लेकिन कुछ समय में ही परीक्षा की तारीख भी बता दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन जोधपुर और जयपुर में किया जाएगा, हालांकि उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा राजस्थान के अन्य जिलों में भी आयोजित की जा सकती है।
इतनी होनी चाहिए उम्र सीमा
1 जनवरी, 2025 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 35 साल और अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने एडवोकेट एक्ट, 1961 के भीतर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन (बैचलर ऑफ लॉ) की डिग्री होनी चाहिए।साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम 7 वर्षों का वकालत का अनुभव होना चाहिए।
एप्लीकेशन फॉर्म फीस
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की फीस 1500 रुपये है। राजस्थान के ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए फीस 1250 रुपये देने होंगे। राजस्थान के एससी और एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 1000 रुपये की फीस भरनी होगी।
इतनी मिलेगी सैलरी
जज के पदों पर सलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 1,44,840 रुपये से लेकर 1,94,660 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

