लाइफ स्टाइल

UPSC की भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले पढ़ें ये अपडेट, वरना होगा बड़ा नुकसान

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now

इस भर्ती के भीतर असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट, डिप्टी आर्किटेक्ट, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर (नॉन-मेडिकल), डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (टेक्निकल), मेडिकल फिजिसिस्ट, साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोलॉजी), डिप्टी डायरेक्टर, और जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट जैसे पद भरे जाएंगे.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, एमबीबीएस, डीएनबी, एमफिल, पीएचडी, एमएस, एमडी, एमसीएच, डीएम की डिग्री

सैलरी :

लेवल – 8 के अनुसार

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 30 साल
  • अधिकतम : 45 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी.

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्यूएस, पुरुष उम्मीदवार : 25 रुपए
  • अन्य सभी : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें.
  • मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें.

Back to top button