भरवा करेला बनाने की जाने रेसिपी
करेले को अच्छे से धोकर उसका छिलका हटा लें। छिलके को फेंकना नहीं है, इन्हें स्टफिंग में इस्तेमाल किया जाएगा। बीच से कट लगाकर बीज निकाल दें। इसके बाद करेले और छिलकों पर नमक छिड़ककर 10 मिनट रखें।

नमक लगाकर 10 मिनट रहने के बाद करेले और छिलकों को अच्छी तरह धोकर पानी निकाल दें। इसे सुखा लें ताकि स्टफिंग तैयार करने और भूनने में मसाले ठीक से लगे। सूखे करेले स्वाद में और भी बढ़िया लगते हैं।
एक पैन में सूखे मसाले जैसे जीरा, सौंफ, अजवाइन, खड़ा धनिया और लाल मिर्च हल्का भून लें। मसाले भूनकर पीस लें। यह भुना मसाला स्टफिंग में डालकर करेले का स्वाद बढ़ाएगा।
कड़ाही में ऑयल गर्म करें। भुने हुए छिलके डालें और इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट मिलाएं। फिर प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, आमचूर और नमक डालें। टमाटर मिलाकर अच्छी तरह भूनें।
भुने मसाले में मलाई डालकर एक मिनट भूनें। इसके बाद थोड़ी चीनी डालें। यह मिठास नहीं बढ़ाएगी, बल्कि मसालों का स्वाद बैलेंस कर देगी। स्टफिंग अब करेले में भरने के लिए तैयार है।
कड़ाही में ऑयल गर्म करके करेले को हल्का फ्राई करें। इससे करेले का बचा हुआ कड़वापन निकल जाएगा और करेले ब्राउन हो जाएंगे। फिर इन्हें निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
ठंडा होने के बाद करेले में तैयार स्टफिंग भरें। स्टफिंग और करेले भिन्न-भिन्न भूनने से कड़वापन पूरी तरह निकल जाता है और स्वाद बढ़ जाता है। भरवां करेले अब पकाने के लिए लगभग तैयार हैं।
एक पैन में ऑयल गर्म करके भरवां करेले डालें और एक मिनट ढक्कन लगाकर पका लें। इसके बाद प्लेट में रखें. चाहें तो स्टफिंग को फैलाकर ऊपर से करेले सजाकर सर्व करें। करेला एक सप्ताह तक स्टोर किया जा सकता है।

