मडुवा पिज्जा बनाने की जाने रेसिपी
रांची: कई लोग अक्सर पिज्जा नहीं खाते है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे वजन बढ़ जाएगा, लेकिन यदि आप बिना वजन बढ़ने की चिंता किए पिज्जा का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको मडुवा का पिज्जा जरूर ट्राई करना चाहिए। मडुवा झारखंड का लोकल मिलेट है। मडुवा पिज्जा का बेस मड़वा के आटे से तैयार होता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में…

मडुवा पिज्जा बनाने की रेसिपी
झारखंड की राजधानी रांची की प्रसिद्ध कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि उनके पास मड़वा पिज्जा के कई ऑर्डर आते हैं। खासकर ऐसी माताएं जो अपने बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती हैं और उन्हें कुछ अच्छा खिलाना चाहती हैं। ऐसी महिलाएं हमारे पास इसे सीखने भी आती हैं, और इसे बनाना अधिक मुश्किल भी नहीं है।
ऐसे तैयार होता है पिज्जा
मडवा पिज्जा बनाने के लिए पहले मड़वा का आटा लें और उसमें थोड़ा सा ईस्ट डालें। पानी डालकर अच्छे से गूंध लें और कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद इसे रोटी की तरह पतला बेलें, लगभग आधा इंच मोटा रखें। फिर बेस पर पिज्जा सॉस और थोड़ा टोमेटो सॉस लगाएं। इसके बाद चीज डालें और अपनी पसंद की सब्जियां डालें, जैसे मशरूम, स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, और पनीर। फिर ऊपर से दोबारा चीज डालें।
15 मिनट में घर पर तैयार होगा पिज्जा
अब इसे ओवन में 15 मिनट के लिए पकने दें। 15 मिनट बाद पिज्जा पूरी तरह से रेडी हो जाएगा। यानी कि बच्चों के लिए 15 मिनट में हेल्दी फूड आइटम तैयार है। इसमें मैदा का एकदम भी इस्तेमाल नहीं हुआ है, और इसे खाने के बाद पेट खराब नहीं होगा और न ही किसी तरह की कोई परेशानी होगी। घर पर पिज्जा बनाना सीखना चाहते हैं तो आप शालिनी से इस नंबर पर 7257909343 कॉल करके सीख सकते हैं।

