लाइफ स्टाइल

पेड़े वाली दही बनाने की जाने रेसिपी

WhatsApp Group Join Now

गर्मियों में कुछ ठंडा और मीठा खाने-पीने का मन करे तो पेड़े वाली दही एक बेहतरीन विकल्प है इसमें पेड़ों की मिठास, दही की ठंडक और मलाई की गाढ़ी परत का अनोखा स्वाद मिलता है

Images 18 3

इस पेड़े वाली दही बनाने के लिए चाहिए 3 कप ताज़ा दही, 1 कप चीनी, 6 पेड़े (छोटे-छोटे टुकड़े) 1 कप आइस क्यूब्स, 4 कटे बादाम और ऊपर डालने के लिए ताज़ा मलाई सारी चीजें पहले से तैयार रखें

ब्लेंडर जार में 3 कप ताज़ा दही डालें दही ठंडी और मलाईदार होनी चाहिए ताकि स्वाद बेहतरीन बने यदि दही अधिक खट्टी है तो स्वाद में फर्क आएगा, इसलिए ताज़ा और मीठी दही का इस्तेमाल करें

दही में 1 कप चीनी और 3 पेड़े के टुकड़े डालें ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर अच्छे से ब्लेंड करें इससे पेड़े और चीनी दही में पूरी तरह घुलकर गाढ़ा और मीठा मिश्रण तैयार होगा

पहला मिश्रण बनने के बाद इसमें 1 कप आइस क्यूब्स डालें और दोबारा ब्लेंड करें बर्फ डालने से यह और भी ठंडी, झागदार और ताज़गी भरी बन जाएगी, जो गर्मी में पीने का मज़ा दोगुना कर देगी

तैयार मिश्रण को बड़े सर्विंग ग्लास में डालें, लेकिन ऊपर थोड़ी स्थान खाली छोड़ें अब हर ग्लास के ऊपर ताज़ा मलाई की मोटी परत डालें, जिससे यह और गाढ़ी और मलाईदार बन जाएगी

बाकी बचे 3 पेड़े के टुकड़े और कटे हुए बादाम ऊपर से डालकर सजाएं तुरंत ठंडा-ठंडा परोसें इसका मीठा और ठंडा स्वाद ऐसा है कि एक बार चखने के बाद हर कोई बार-बार मांगने लगेगा

 

Back to top button