बिना तेल के चटपटा नींबू का अचार बनाने की जाने रेसिपी
जबलपुर। खाने की डिश में चटपटा नींबू का अचार मिल जाए। फिर क्या ही कहेना। अब नींबू के अचार में न चीनी की आवश्यकता पड़ेगी न जो न गुड की और ना ही ऑयल की। इन सभी चीजों के न होने के बाद भी नींबू का अचार चटपटा बनेगा, क्योंकि बिना अचार के भारतीय थाली फीकी नजर आती है। आईए जानते हैं, किस तरह से तैयार होगा चटपटा नींबू का अचार।

नींबुओं को अच्छे से धोकर सूती कपड़े से पोंछ लें। उन्हें 4 या 8 टुकड़ों में काट लें। एक कांच के जार या स्टील के बर्तन में नींबू और नमक डालें, अच्छी तरह मिक्स करें। इसे ढककर 4–5 दिन धूप में रखें, प्रत्येक दिन एक बार हिलाएं। जब नींबू थोड़ा नरम हो जाए, तब उसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, हींग, सौंफ और अजवाइन डालें। यदि आप थोड़ा मीठा फ्लेवर पसंद करते हैं, तो थोड़ा सा गुड़ या चीनी भी डाल सकते हैं।
स्टोर करने के लिए करना होगा सिरका का उपयोग
अगर लंबे समय तक रखना हो तो थोड़ा सिरका डालें। यह प्रिज़र्वेशन में सहायता करेगा। सब कुछ अच्छे से मिलाकर फिर से 4–5 दिन धूप में रखें। प्रत्येक दिन जार को हल्का हिलाएं या चम्मच से ऊपर-नीचे करें। इसके लिए आपको नींबू – 10 (छोटे या मध्यम आकार के, पतले छिलके वाले), नमक – 2 टेबलस्पून, हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून, लाल मिर्च पाउडर – 1.5 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार), सौंफ (फ्राई की हुई) – 1, टेबलस्पून, अजवाइन – 1 टीस्पून, हींग – 1/4 टीस्पून, सिरका (विनेगर, सफेद) – 2–3 टेबलस्पून (प्रिज़र्वेशन के लिए) जैसी सामग्री की आवश्यकता होगी।
बिना ऑयल के तैयार हुआ नींबू का अचार
बिना ऑयल वाला नींबू का अचार, जो स्वाद में किसी भी पारंपरिक अचार से कम नहीं है और स्वास्थ्य के लिए भी हल्का है। इस रेसिपी में न तो ऑयल की आवश्यकता है और न ही कोई जटिल प्रक्रिया। बस कुछ आम मसाले, थोड़ी सी धूप और थोड़ी सी देखभाल। फिर तैयार हो जाएगा एक ऐसा अचार जो आपके पराठे, खिचड़ी या दाल-चावल के स्वाद को चार गुना कर देगा। बस आपको नींबू खरीदने में सावधानी बरतनी होगी, जिससे आचार का स्वाद बरकरार आ रहे।

