डीआरडीओ में अपरेंटिस के 127 पदों पर निकली भर्ती
डीआरडीओ (DRDO) (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए औनलाइन आवेदन करना होगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से औनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 31 मई, 2024 है. इस भर्ती के माध्यम से डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद (DMRL, Hyderabad) में कुल 127 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा. आवेदन करने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों को पर अधिसूचना लिंक में दिए गए Google फॉर्म को पूरा करना होगा. नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, आवेदक इन पदों के लिए औनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं.

पदों का विवरण
- फिटर-20 पद
- टर्नर-08 पद
- मशीनिस्ट-16 पद
- वेल्डर-04 पद
- इलेक्ट्रीशियन-12 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स-04 पद
- कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-60 पद
- बढ़ई-02 पद
- बुक बाइंडर-01 पद
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई पास होना चाहिए. सिर्फ़ नियमित उम्मीदवार के रूप में एनसीवीटी और एससीवीटी से आईटीआई योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन-
- डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘करियर’ पर क्लिक करें।
- Application for engagement of Apprentices for the FY 2024-25 in DMRL, Hyderabad लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद एप्लिकेशन पर क्लिक करें.
- अब आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें.

