घर में लगी काई को हटाये इन तीन तरीकों से…
दिवाली आने में बस कुछ दिन का समय बचा है। ऐसे में यदि घर में काई लगा हुआ है और उसको हटाना है, तो आपको इन दो-तीन उपायों को अपनाना काफी लाभ वाला रहेगा। विनेगर और बेकिंग सोडा दोनों ही नेचुरल क्लेंजर हैं, जो काई को हटाने में कारगर होते हैं। इसके लिए एक कप सफेद विनेगर में दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें।

इस मिश्रण को काई वाली दीवार पर स्प्रे करें और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर स्क्रब ब्रश या स्पंज की सहायता से रगड़कर साफ करें और लास्ट में साफ पानी से धो लें। यदि काई अधिक जमा हो गई है, तो ब्लीच एक असरदार तरीका हो सकता है।
एक स्प्रे बोतल में एक चौथाई ब्लीच और तीन चौथाई पानी मिलाएं। इसके बाद इस घोल को दीवार पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर स्क्रब ब्रश से रगड़कर काई हटाएं और साफ पानी से धो दें।
ब्लीच का इस्तेमाल बंद स्थान पर और बिना दस्तानों के न करें। टी ट्री ऑयल एक नेचुरल एंटीफंगल एजेंट है, जो काई को दूर करने में सहायता करता ।है एक कप पानी में एक चम्मच टी ट्री ऑयल मिलाएं और इसे दीवार पर स्प्रे करके 30 मिनट तक छोड़ दें।
इसके बाद स्पंज या कपड़े से पोंछकर साफ करें। हालांकि, यदि काई अधिक लग चुकी है, तो यह तरीका उतना कारगर साबित नहीं होगा। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो काई को हटाने में सहायता करता है।
दो नींबू का रस निकाल लें और उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। इस पेस्ट को काई वाली स्थान पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद स्क्रब करके साफ करें।
पर यदि घर में कई थोड़ा हल्का काई लगा हुआ है, तो आप साधारण डिटेंशन और गर्म पानी इन दोनों का घोल का इस्तेमाल करके भी ब्रश से रगड़कर साफ कर सकते हैं।

