RPSC ने अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया की शुरू
RPSC RAS Registration 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ( आरपीएससी ) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है. पंजीकरण विंडो 18 अक्तूबर तक खुली रहेगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 733 पदों को भरा जाएगा. जिनमें से 346 राज्य सेवा के पद और 387 अधीनस्थ सेवा के पद हैं.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा.
पात्रता मापदंड
राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न पात्रताओं का पूरा करना चाहिए.
आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 को 21 साल से 40 वर्ष. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
किस पद पर कितनी भर्ती
राज्य सेवा
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा- 28 पद
- राजस्थान राज्य पुलिस सेवा- 50 पद
- राजस्थान लेखा सेवा- 109 पद
- राजस्थान सहकारी सेवा-12 पद
- राजस्थान नियोजन सेवा- 3 पद
- राजस्थान उद्योग सेवा- 2 पद
- राजस्थान राज्य बीमा सेवा- 3 पद
- राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा- 59 पद
- राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा- 7 पद
- राजस्थान परिवहन सेवा- 2 पद
- राजस्थान बाल विकास सेवा- 13 पद
- राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा- 40 पद
- राजस्थान श्रम कल्याण सेवा- 2 पद
- राजस्थान कृषि सेवा विपणन अधिकारी- 16 पद
आरपीएससी आरएएस 2024 के लिए पंजीकरण करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर स्वयं को दर्ज़ करें.
- आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं.
- लॉग इन करें और फॉर्म भरें.
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म जमा करें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें.

