RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी में नौकरी करने के लिए फटाफट करें अप्लाई, जानें इसके नियम
RRB Group D Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती (RRB Group D Recruitment) के 32,438 पदों के लिए अधिसूचना जारी की दी है. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से प्रारम्भ हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तिथि 22 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) है.

घट गई रिक्त पदों की संख्या
साल 2019 में रेलवे ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती निकली थी. जिसके लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था. इस बार केवल 32 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. तैयारी कर रहे अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भर्ती को 1 लाख+ पद (RRB Group D Vacancy Increase) करने की मांग कर रहे है. उम्मीदवारों का बोलना है कि 2019 के 5 वर्ष बाद ग्रुप डी की भर्ती आई है. ऐसे में पदों की रेलवे बोर्ड को पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी करना चाहिए.

