इन चीजों को गूगल पर सर्च करने से होगी आपको जेल
आज का युग इंटरनेट का है. हर सूचना और जानकारी लोगों के इंटरनेट के माध्यम से मिल जाती है. इसके लिए कई सर्च इंजन है. जिनका प्रयोग करके आप कुछ भी सर्च कर सकते हैं. जब कोई चीज सर्च करते हैं तो लोग गूगल का सहारा लेते हैं. सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला सर्च इंजन गूगल है. बता दें कि, वर्ष 2024 में शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक 77.52% लोगों की पसंद गूगल था. गूगल पर सर्च करना काफी सरल है. हालांकि कुछ चीजों को गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें. अन्यथा आप मुसीबत में पड़ जाएंगे. आइए जानते हैं किन चीजों को सर्च न करें.

बम बनाने का तरीका
बम कितना घातक है यह सभी लोग जानते हैं. इसका इस्तेमाल आंतकवादी या दहशतगर्द ही करते हैं. इसीलिए यदि आपने गलती से भी गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च किया. या इसी से संबंधित कुछ और सर्च किया तो आप मुश्किलों में फंस सकते हैं. पुलिस आपको पकड़कर कारावास में बंद कर देगी.
पायरेटेड फिल्में
पायरेटेड फिल्मों को लेकर हिंदुस्तान में कानून काफी कठोर है. यदि आप गूगल पर फिल्मों को पायरेटे करने के बारे में सर्च करते हैं. या इस तरह का काम करने की प्रक्रिया को सर्च करते हैं. तो आपको 3 वर्ष तक के लिए कारावास में भेजा जा सकता है. इसके साथ ही आप 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
चाइल्ड पॉर्न
भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर कानून बड़े कठोर हैं. उल्लेखनीय है कि यह एक सेंसिटिव टॉपिक है. इस बारे में गूगल पर यदि किसी ने गलती से भी सर्च किया तो पोस्को एक्ट 2012 के सेक्शन 14 के अनुसार कारावास भेजा जा सकता है. आपको 5 वर्ष से लेकर 7 वर्ष तक के लिए कारावास जाना पड़ सकता है. इसलिए गलती से भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर गूगल पर किसी भी तरह का कुछ सर्च नहीं करना चाहिए.
अबॉर्शन
अबॉर्शन को लेकर हिंदुस्तान में कड़े नियम कानून बनाए गए. इसीलिए कोई भी इन नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता अबॉर्शन को लेकर यदि आप गूगल पर कुछ चीज सर्च करते हैं. तो आप पर कार्रवाई हो सकती है.

