इस छोटी ट्रिक से घर से भगाएं मधुमखी को…
अक्सर देखा जाता है। मधुमखिया घर मे या अन्य स्थानों पर कहीं भी अपना छता बना लेती है। जिससे कई लोगों को कठिनाई होती है। ऐसे मे वह यही सोचते है बिना किसी कठिनाई के बगैर यह कैसे निकाले। क्युकि यदि मधुमक्खी के छत्ते को ठीक तरह ना हटाया जाए तो मधुमक्खी आदमी को काट लेती है।

लेकिन, एक छोटी सी ट्रिक आपकी इस बड़ी सी परेशानी को छूमंतर कर सकती है। इसके लिए बहुत अधिक पैसे खर्चा करने के आवश्यकता नही पड़ती इस छते को हटाने के घरेलू तरीका भी कारगर साबित हो सकते है।
घर मे सरलता मिल जाने वाली चीज भी मधुमखी को भगाने का कारगर तरीका है।सबसे पहले दालचीनी का टुकड़ा लें और उसे मधुमक्खी के छत्ते के इर्द-गिर्द जलाकर रख दें। इससे मधुमक्खी छत्ते से हटने लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मधुमक्खी को दालचीनी की गंध अच्छी नहीं लगती है।
लेकिन जब भी मधुमखी का छता हटाने का काम करे उससे पहले,इस बात का खास ख्याल रखें कि घर के सभी खिड़की और दरवाजों को बंद रखें जिससे मधुमक्खी घर के अंदर ना घुस सके। क्युकि यह तरीका करने के बाद मधुमखी के झुण्ड मे भगदढ़ मच जाती है।
साथ बिना कोई कठिनाई के एक तरीका और है जो कि सरलता से मधुमखी के छते पर से सारी मधुमखी भगा सकता है। जिसमे बस थोड़ा सा पेट्रोल कि आवश्यकता से इस तरीका को किया जा सकता है। पेट्रोल से आपको मधुमखी को जलाना नही है। आइए जानते है क्या करना है।
मधुमक्खी के छत्ते को हटाने के लिए आपको एक छोटी बाल्टी या टब और पेट्रोल की आवश्यकता होगी। सबसे पहले बाल्टी में 3 उंगली की चौढ़ाई जितना पेट्रोल डालें। अब इस बाल्टी को मधुमक्खी के छत्ते के ऊपर रखें। इसके बाद आपको कुछ नही करना है बस थोड़ी देर का प्रतीक्षा फिर।
एक-एक करके मधुमक्खियां पेट्रोल में गिरने लगेंगी और मर जाएंगी। इसके बाद बाल्टी को सीलिंग से हटाए बिना ही किसी कार्डबोर्ड को लेकर छत्ते को छुड़ाएं जिससे छत्ता छूटकर पेट्रोल की बाल्टी में ही गिर जाए। इस तरह बिना एक भी मधुमक्खी से कटे आप मधुमक्खी के छत्ते को हटा सकते है।
साथ ही जब भी मधुमक्खी के छते को हटाने का सोचे या हटाने जाए तो सबसे पहले अपने मुंह और नाक को ढक्कर रखें। हो सके तो मोटे कपड़े पहनकर छत्ता हटाने का काम करें जिससे मधुमक्खी आपको ना काट सके।

